Music

BRACKING

Loading...

खुशखबरी की दास्तां गूगल प्ले द्वारा मोबाइल पर कई तरह की जानकारी देख सकेंगे किसान भाई

खुशखबरी की दास्तां गूगल प्ले द्वारा मोबाइल पर कई तरह की जानकारी देख सकेंगे किसान भाई 

शिवपुरी | 22-सितम्बर-2019  भू-अभिलेख संबंधी जानकारी के संबंध में किसान एप लॉच किया गया है। इस एप के माध्यम से किसान अपनी भूमि संबंधी रिकॉर्ड, ई-उपार्जन के लिए रिकार्ड, ई-उपार्जन के लिए दावे प्रस्तुत करने, गिरदावरी के लिए उगाई गई फसल की स्व घोषणा करने, दर्ज की गई फसल के लिए दावे-आपत्ति प्रस्तुत करने, पीएम किसान योजना के लिए पात्रता की स्थिति आदि घर बैठे अपने मोबाईल पर देख सकेगे। इस एप से किसान को सबसे बडा लाभ भूमि रिकार्ड की स्थिति देखने और वास्तविक समय में परिवर्तनो से अवगत करने में सक्षम होना है। सेवाओ मे शामिल होने के सुझाव और इसके कामकाज, मुद्दों पर प्रतिक्रिया भी भेज सकेगे। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।    

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ