*अखिल भारतीय विद्या भारती द्वारा आयोजित क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता ग्वालियर मध्यप्रदेश में सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिर्रा के भैया बहिनों ने क्षेत्रीय खो-खो प्रतियोगिता U-17 बहिन वर्ग व भैया वर्ग दोनो ने मालवा व मध्य भारत को हराते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किये। दोनो ही टीम ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर बिर्रा नगर का नाम रोशन किया।*
*विद्यालय वापसी पर विद्यालय में सम्मान समारोह किया गया। प्राचार्य श्री चन्द्रशेखर तिवारी, प्रधानाचार्य श्री संतोष कुमार आदित्य, लेखापाल श्री ध्रुव कुमार कहार, आचार्य श्री मनोज कुमार कश्यप एवं समस्त आचार्य बन्धु भगिनी गण द्वारा आशीर्वाद प्रदान कर शुभकामना दी गई। साथ ही कोच श्री संजय कुमार कश्यप, श्री चन्द्रकांत श्रीवास और संरक्षक आचार्या सुश्री प्रियंका देवाँगन का विशेष योगदान रहा।*
*बालिका वर्ग में कप्तान निधि कर्ष, बालक वर्ग कप्तान निलेश यादव के नेतृत्व में टीम ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री भागीरथी देवाँगन, व्यवस्थापक श्री श्रवण कुमार कश्यप, कोषाध्यक्ष निलाम्बर सिंह और समिति के सदस्यों हर्ष ज्ञापित किये और अपने जीवन की हर मंजिल पर विजय प्राप्त करने एवं बधाइयाँ प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन श्री केशव परसाद देवाँगन, कृष्णोलाल साहू एवं छायाचित्र का कार्य श्री बोधप्रकाश साहू के द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री संतोष देवाँगन, श्रीमती सुकृता कश्यप, श्री अगासराम कश्यप, श्री रामगोपाल तिवारी, श्री दुकालूराम यादव, सुश्री वंदनारानी कश्यप, श्री पुरुषोत्तम पटेल सहित अन्य आचार्य बन्धु भगिनीगण एवं छात्र छात्राएँ उपस्थित थी।*

0 टिप्पणियाँ