शिवपुरी पुलिस द्वारा चोरी के माल सहित चोरों को किया गिरफ्तार
दिनांक 11.09.19 को दिनारा पुल के पास हार्डवेयर व्यापारी श्री उमेश गुप्ता की दुकान पर से अज्ञात 3 लोगों द्वारा 53000 रू चोरी कर लिए गए थे पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश चंदेल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेंद्र सिंह कवर, एसडीओपी करैरा श्री आत्माराम शर्मा के निर्देशन में अज्ञात आरोपियों की पता रस्सी हेतु टीम गठित की गई, जिसके परिणाम स्वरूप गठित टीम द्वारा दिनांक 21.09.19 को मुखबिर सूचना प्रकरण के आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार कर चोरी की रकम 40000 रू एवं घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त किया गया। दिनांक 21/09/2019 को आरोपीगणों को माननीय न्यायालय पेश किया गया
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी दिनारा उमेश उपाध्याय, चैकी प्रभारी थनरा उपनिरीक्षक एसएस सिकरवार, सउनि विनोद गौतम सउनि वीडी शमार्, प्रधान आरक्षक नारायण सिंह, आरक्षक दीपेंद्र,हिमाचल, दीपक, बलवीर, सेवाराम, अशोक, अंकित कुमार एवं मनोज की सराहनीय भूमिका रही।

0 टिप्पणियाँ