Music

BRACKING

Loading...

खरीदी के लिए पंजीयन शुरू 

धान, ज्वार एवं बाजरा की खरीदी के लिए पंजीयन शुरू 

शिवपुरी | 16-सितम्बर-2019

    खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में समर्थन मूल्य पर धान एवं मोटे अनाज ज्वार, बाजरा की खरीदी के लिए पंजीयन शुरू हो गए है। पंजीयन 16 सितम्बर से प्रारंभ हो गए है। इसके लिए जिले में 11 केन्द्र बनाए गए है। इसमें विपणन सहकारी संस्था शिवपुरी, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्या. सतनवाड़ा स्थान कोटा, सेवा सहकारी संस्था टोडा पिछोर स्थान सिरसौद नईबस्ती, नल दमयंती विपणन सहकारी संस्था नरवर स्थान मण्डी मगरौनी, प्राथमिक कृषि शाख सहकारी समिति मर्यादित पारागढ़ स्थान मगरौनी, पारागढ़, सेवा सहकारी संस्था सुनारी, दिहायला, सेवा सहकारी संस्था बमरा स्थान मण्डी पोहरी, सेवा सहकारी संस्था झिरी स्थान उपमण्डी भटनावर, सेवा सहकारी संस्था बैराड़ स्थान मण्डी बैराड़ में केन्द्र बनाए गए है। किसान इन केन्द्रों पर जाकर अपना पंजीयन करा सकते है।    

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ