एंटी करप्शन न्यूज़
23 सितंबर 2019
शिवपुरी शिक्षा विभाग ,परहित संस्था एवं यूनिसेफ के संयुक्त समन्वय से शनिवार को शासकीय माध्यमिक विद्यालय Kaprana मैं बाल मेले का आयोजन हुआ इस मेले का उद्देश्य बच्चे खेल गतिविधियों के माध्यम से सहज भाव से अधिगम एवं स्वयं करके सीखने पर बल देना है इस प्रकार के आयोजन से सभी बच्चों को रचनात्मक और सृजनात्मक कार्य करने का समान अवसर प्राप्त होता है इसमें सभी बच्चों ने स्वनिर्मित शिक्षण सामग्री बनाने का तरीका सीखा आयोजन में सभी बच्चों ने उत्साह पूर्वक समूह कार्य कर प्रस्तुतीकरण में सहभागिता की
मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत kaprana के सरपंच राकेश गोस्वामी एवं जनपद सदस्य रामस्वरूप जाटव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की
इस अवसर पर सचिव प्रेम शंकर दुबे परहित संस्था के प्रदीप सिंह तोमर आरती रावत मुकेश भोज CAC राजेश मणि द्विवेदी राम कुशल उरांव राम गोपाल वर्मा महावीर मुद्गल श्रीमती प्रियंका मदान संजय शर्मा लक्ष्मण जाटव एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सोनू भार्गव बादामी बर्मा एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन महावीर मुद्गल द्वारा एवं अंत में अतिथियों का आभार राम कुशल प्रधानाध्यापक द्वारा किया गया
0 टिप्पणियाँ