Music

BRACKING

Loading...

दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे T-20 में भारत को 9 विकेट से रौंदा


क्विंटन डीकॉक (79*) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे टी-20 मुकाबले में भारत को नौ विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज एक-एक से ड्रॉ रहा। अब दोनों टीमों के बीच दो अक्टूबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी।

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने एक विकेट खोकर 19 गेंदें शेष रहते ही 140 रन बनाकर यह मैच अपने नाम किया। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए बेयूरान हेंड्रिक्स को मैन ऑफ द मैच चुना गया है। उन्होंने चार ओवर में 14 रन देकर दो विकेट झटके। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के कप्तान क्विंटन डीकॉक को मैन ऑफ द सीरीज से नवाजा गया।

135 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम को क्विंटन डीकॉक और रिजा हैंड्रिक्स की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई, लेकिन 10.1 ओवर में हार्दिक पांड्या ने हेंड्रिक्स (28) को कप्तान विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया और प्रोटियाज टीम को पहला झटका दिया। पहले विकेट के लिए डीकॉक और हेंड्रिक्स के बीच 76 रन की साझेदारी हुई।

*इससे पहले भारत ने दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 135 रन का लक्ष्य रखा है। टीम इंडिया की शुरुआत शानदार रही, लेकिन तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर बेयुरान हेंड्रिक्स ने भारत को रोहित शर्मा (9) के रूप में पहला झटका दिया। बल्लेबाजी करने आए विराट के साथ मिलकर धवन ने पारी को आगे बढ़ाया लेकिन 7.2 ओवर में तबरेज शम्सी ने धवन को बामुआ के हाथों कैच आउट कराकर भारत को दूसरा झटका दिया। कुछ ही देर बाद 8.3 ओवर में विराट का विकेट गिरा। एक बार फिर से विकेटकीपर बल्लेबाजी ऋषभ पंत फेल हो गए। 13वें ओवर में भारती टीम के दो विकेट गिरे। आखिरी गेंद पर श्रेयस अय्यर पांच रन बनाकर आउट हो गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ