Music

BRACKING

Loading...

पूर्व CM शिवराज ने कहा- मध्यप्रदेश में सीएए तो लागू होकर रहेगा, कोई भी ताकत नहीं रोक सकती


भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा कैबिनेट में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) कानून के खिलाफ संकल्प पारित करने पर इसे संविधान के विपरीत निर्णय बताया है।
भाजपा की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में सीएए तो लागू होकर रहेगा। इसे लागू होने से कोई भी ताकत रोक नहीं सकती है। उन्होंने कहा कि जो कानून संसद ने बनाया है, उसे प्रदेश में न लागू करने की बात करना और कैबिनेट में संकल्प पारित करना संविधान का अपमान है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ