Music

BRACKING

Loading...

PM विजिट :3500 सफाईकर्मी तैयार रहेंगे, 2 घंटे में साफ होंगी सड़कें और जंबूरी मैदान

 


PM नरेंद्र मोदी के 15 नवंबर को भोपाल आगमन और जनजातीय सम्मेलन में जुटने वाले करीब दो लाख आदिवासियों की भीड़ को देखते हुए नगर निगम ने भी सफाई का प्लान तैयार किया है। करीब 3500 कर्मचारी तैयार रहेंगे, जो PM के लौटते ही 2 घंटे में सड़कें और जंबूरी मैदान साफ करेंगे। पीएम मोदी को भोपाल में सबसे साफ शहरों की झलक भी दिखाई देगी।

BU (बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी) की बाउंड्रीवॉल, जंबूरी मैदान और रानी कमलापति (हबीबगंज) रेलवे स्टेशन के आसपास स्वच्छता और पानी बचाने के संदेश लिखी पेंटिंग बनवाई गई हैं।

भोपाल देश के सबसे स्वच्छ शहरों में सातवें नंबर पर है। इस बार नंबर-1 की दौड़ में है, इसलिए PM मोदी की विजिट को लेकर भी सफाई व्यवस्था इसी तरीके से की गई है। 700 एकड़ में फैले जंबूरी मैदान पर 500 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। यहां पिछले 2-3 दिन से सफाई का दौर चल रहा है। 15 नवंबर के लिए अलग प्लान तैयार किया गया है, ताकि जैसे PM मोदी लौटे, तो सफाई व्यवस्था में कर्मचारी जुट गए। अफसरों का कहना है कि PM के लौटने के 2 घंटे के भीतर मैदान की सफाई कर दी जाएगी। इसके लिए मैदान को 25 सेक्टर में बांटा गया है।

500 अस्थाई शौचालय रखे

जंबूरी मैदान समेत अन्य स्थानों 500 अस्थाई शौचालय रखे गए हैं। यहां पानी के टैंकर भी रखे हैं। वहीं, शहर में जिन स्थानों पर आदिवासी रुकेंगे।वहां सफाई और पानी की व्यवस्था की गई है।

डस्ट फ्री रहेगा रूट

PM मोदी समेत आदिवासी जिन रास्तों से गुजरेंगे, वे डस्ट फ्री रहेंगे। इसके लिए मशीनों से धूल साफ की गई है। वहीं, पानी का छिड़काव भी किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ