Music

BRACKING

Loading...

दक्षिण अफ्रीका से लौटे व्यक्ति को ऑमिक्रॉन

 


कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का ग्रीस में भी पता चला है। नेशनल पब्लिक हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के हेड थियोक्लिस जौटिस ने एक ब्रीफिंग में कहा कि वह ग्रीस का ही रहने वाला है और दक्षिण अफ्रीका से 26 नवंबर को देश लौटा था। एयरपोर्ट पर उसका एक्सप्रेस टेस्ट किया गया था। तब उसकी रिपेार्ट निगेटिव आई थी।

अगले दिन उसमें हल्के लक्षण दिखाई दिए। इसके बाद भी एक्सप्रेस टेस्ट किए गए, लेकिन उनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई। 29 नवंबर को रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। इसके वेरिफिकेशन के लिए PCR टेस्ट किया गया। गुरुवार सुबह उसमें ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई। इसी के साथ ओमिक्रॉन के संक्रमित मिलने वाले देशों की संख्या 31 हो गई है। इन देशों में 376 मरीज मिल चुके हैं।

संपर्क में आए सभी लोग क्वारैंटाइन
जौटिस ने बताया कि मरीज को क्वारैंटाइन कर दिया गया है। वह जिन लोगों के संपर्क में था, उन्हें भी क्वारैंटाइन किया गया है। सभी की टेस्ट रिपोर्ट अब तक निगेटिव है। उन्हें निगरानी में रखा गया है। हालांकि इस वैरिएंट को लेकर कई सवाल भी हैं। पहला यह कि क्या यह पहले मिले डेल्टा वैरिएंट से ज्यादा संक्रामक है। हम इस बारे में कुछ नहीं जानते। दक्षिण अफ्रीका से जो डेटा मिला है, उसके मुताबिक तो यह डेल्टा से ज्यादा संक्रामक नहीं है। दूसरा कि इसका असर क्या है। हम इस बारे में भी कुछ नहीं जानते। दक्षिण अफ्रीका के डॉक्टर कह रहे हैं कि इसके लक्षण बहुत हल्के हैं। आखिरी और सबसे जरूरी सवाल कि क्या मौजूदा वैक्सीन इस वायरस से लड़ सकती हैं।

भारत में भी दो मरीज मिले, एक दुबई लौटा
भारत में भी दो लोगों में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। दोनों मरीज कर्नाटक में मिले। इनमें एक 66 साल का विदेशी नागरिक है, जो पिछले दिनों साउथ अफ्रीका गया था, जबकि दूसरा बेंगलुरु के बोमनहल्ली का 46 साल का हेल्थ वर्कर है। दोनों की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे। इसकी रिपोर्ट में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। इनके संपर्क में आने वाले एक डॉक्टर समेत 6 अन्य लोगों के सैंपल भी पॉजिटिव पाए जाने पर जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है।

भारत सरकार ने कहा- डेल्टा से 5 गुना ज्यादा संक्रामक
भारत में ओमिक्रॉन के मरीज मिलने के बाद सरकार ने आशंका जताई है कि यह वैरिएंट तेजी से फैल सकता है। यह डेल्टा से 5 गुना तक ज्यादा संक्रामक हो सकता है। हालांकि, इससे संक्रमित सभी मामलों में अब तक हल्के लक्षण पाए गए हैं। देश और दुनिया भर में अब तक ऐसे सभी मामलों में कोई गंभीर लक्षण नोट नहीं किए गए हैं। WHO इस पर स्टडी कर रहा है।

फ्रांस अपने लोगों के लिए दक्षिणी अफ्रीका की उड़ानों से बैन हटाएगा
ओमिक्रॉन का मामला सामने आने के बाद से कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका की उड़ानें रोक दी थीं। इस बीच फ्रांस ने कहा है कि वह शनिवार से दक्षिणी अफ्रीका से आने वाली फ्लाइट को अपने यहां उतरने ही इजाजत देगा। हालांकि, इन उड़ानों से सिर्फ फ्रेंच और यूरोपियन यूनियन के लोग ही आ पाएंगे। इनमें अलावा डिप्लोमैट्स और फ्लाइट क्रू मेंबर्स को आने की छूट रहेगी।

एक सरकारी प्रवक्ता गेब्रियल अट्टल ने कैबिनेट बैठक के बाद कहा कि इन यात्रियों को आने पर कोरोना का टेस्ट कराना होगा। निगेटिव आने पर भी उन्हें 7 दिन क्वारैंटाइन रहना होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ