शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र में गांधी पेट्रोल पंप के पास स्थित अपने खेत पर अकेली 70 साल की बुजुर्ग महिला की किसी ने बेरहमी से हत्या कर दी है। हत्यारोपियों ने नाक से सोने की लौंग, पैरों से चांदी के कड़े निकालकर लाश गड्ढे में फेंक दी थी। घटना के वक्त बेटा मजदूरों को छोड़ने गया था। लौटने पर मां कहीं नजर नहीं आई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक संजीदा (70) पत्नी रामजीलाल धाकड़ निवासी रामनगर हाल होटल फूलराज के सामने कोलारस बुधवार को गांधी पेट्रोल पंप के पास पडौरा स्थित अपने खेत पर थी। संजीदा का बेटा पुरुषोत्तम धाकड़ 12 जुलाई की देर शाम 7 बजे से 7.30 बजे के दरम्यान लेबर को छोड़ने पडोरा गांव तक आ गया। इस दौरान खेत पर संजीदा धाकड़ अकेली थी। बेटा जब लौटा तो मां कहीं भी नजर नहीं आई।
खेत पर ढूंढा तो 200 मीटर दूर गड्ढे में लाश मिली खेत पर तलाशने के बाद पता नहीं चला तो रिश्तेदारों को कॉल लगाया। अंदर जाकर ढूंढा तो चप्पलें दिखाईं दीं, और आगे जाने पर टिफिन पड़ा दिखा। आगे चलने पर संजीदा के कपड़े पड़े नजर आए। महिला जहां बैठी थी, वहां से 200 मीटर दूर स्थित गड्ढे में मृत नजर आई। महिला को गला दबाकर अथवा डुबोकर हत्या की आशंका है। नाक से लौंग व पैरों से कड़े गायब होने पर घटना लूट-पाट के इरादे से अंजाम देना प्रतीत हो रही है।
0 टिप्पणियाँ