Music

BRACKING

Loading...

विधायक का फोन जरूर उठाए-कलेक्टर

 


जनदर्शन में जैजैपुर विधायक श्री केशव प्रसाद चंद्रा ने भी कलेक्टर से मुलाकात कर अपने क्षेत्र की कई समस्याओं को प्रमुखता से रखा। उन्होंने सड़क सहित लोगों की समस्याओं को रखते हुए कलेक्टर से निराकरण की मांग की। कलेक्टर ने विधायक की समस्या को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्यवाही का भरोसा दिलाया। अधिकारियों द्वारा फोन नहीं उठाने की बात संज्ञान में आने के बाद कलेक्टर ने मौके पर ही अधिकारी को फोन लगाकर निर्देशित किया कि जनप्रधिनियों का पूरा सम्मान करें, उनकी बातों को सुने और जो जनहित की समस्या है, उसका निराकरण करने के साथ उनके आने फोन को उठाए या कॉल बैक करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ