शिवपुरी भारतीय जनता पार्टी अपने 22 पार्षदों के साथ भले ही बहुमत हैं, लेकिन पार्टी की ओर से दो दावेदार अध्यक्ष की दौड़ में चले आ रहे हैं। चुनाव के एक दिन पहले तक निर्विरोध चुनाव के आसार नजर नहीं आए। इसके बाद टेंडर वोट डाले जाने की चर्चाएं जोर पकड़ने लगीं। नगर पालिका शिवपुरी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव 3 अगस्त को होने जा रहा है। बुधवार की दोपहर तक सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से दीप्ति भानु दुबे दावेदार हैं और दूसरी तरफ सरोज रामजी व्यास भी पूरी शिद्दत से दावेदारी जता रहीं हैं। दोनों ही पार्षद भाजपा के टिकट से चुनाव जीतकर आए हैं।
10 कांग्रेसी और 7 निर्दलीय पार्षदों के वोट के साथ भाजपा के दोनों दावेदारों के बीच आमने-सामने की टक्कर नजर आ रही है। यदि समय रहते पार्टी स्तर पर कंट्रोल डैमेज की स्थिति संभाल लेती है तो निर्विरोध चुनाव हो सकते हैं। लेकिन चुनाव के एक दिन पहले तक स्थिति पहले जैसी नजर आई। दूसरे पार्षदों की जगह टेंडर वोट डाले जाने की बातें सामने आने से माहौल पहले से अधिक गरमा गया।
0 टिप्पणियाँ