Music

BRACKING

Loading...

चोरी को दिया अंजाम:पांच घरों के ताले तोड़कर तीन घरों में चोरियां, शिक्षक के घर से 28 हजार कैश, एक किलो चांदी ले गए चोर

 


शिवपुरी खोड़ चौकी क्षेत्र के वीरा गांव में 1-2 अगस्त की दरम्यानी रात अज्ञात बदमाश दबे पांव आए और पांच घरों के ताले तोड़ दिए। लेकिन तीन ही घरों में चोरियां कर पाए। शिक्षक के घर से 28 हजार रुपए कैश, एक किलो चांदी के आभूषण, सोने की अंगूठी व दो अन्य घरों से आधा तौला सोने का हार, 750 ग्राम चांदी और सिलेंडर तक चुराकर ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों की छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक सरकारी शिक्षक सुरेंद्र राय के घर में बदमाश रात में घुस आए। घर में बूढ़ी मां रामप्यारी और भतीजा अंचल राय गहरी नींद में सो रहे थे। सुबह मां की नींद खुली तो कमरे का ताला टूटा मिला। अंदर देख तो सामान बिखरा था। 28 हजार रुपए कैश, एक किलो चांदी व एक सोने की अंगूठी अज्ञात चोर चुराकर ले गए।

बाद में पता चला कि बदमाश प महेश जाटव के घर में घुसकर सोने का आधा तौला का हार, 750 ग्राम चांदी के जेवर और पड़ोसी विमल राय के घर से पायलाें के संग सिलेंडर भी चुराकर ले गए। दो अन्य घरों के ताले भी टूटे मिले, लेकिन सामान चोरी नहीं गया। चोरी की खबर लगते ही गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों को आशंका है कि एक दिन पहले फेरी वाले सस्ते टब और पापड़ बेचने आए थे। फिर रात में चोरियां हो गईं।

गेट तोड़ने की आवाज सुन व्यक्ति खोलने पहुंचे, बदमाशों ने सरिए से किया हमला, गेट बंद करने से बचा बदमाश गणेशराम राय के घर का गेट तोड़ रहे थे। तभी गणेशराम की दादी जाग गईं। जगाने पर गणेशराम गेट खोलने चला गया। जैसे ही गेट खोले, सामने से बदमाशों ने सरिए से हमला कर दिया।

लेकिन गणेशराम ने तुरंत गेट बंद कर लिए। फिर छत पर चढ़ गया और चिल्लाते हुए बदमाशों पर पथराव कर दिया। बदमाश मौके से भाग गए। बदमाश तीन बाइक से आए थे। गणेशराम ने चार लोगों को देखा था। संख्या ज्यादा भी हो सकती है।

पांच माह पहले ढाई लाख के गहने चोरी, फिर घुसे चोर
बदमाशों ने विधवा महिला सुनीता राय के घर का भी गेट तोड़ दिया था, लेकिन चोरी करने में असफल रहे। करीब पांच माह पहले सुनीता के घर से ढाई लाख से अधिक के जेवर चुराकर ले गए थे। इस बार फिर चोरी का प्रयास किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ