शिवपुरी विजयदशमी दशहरा के पावन पर्व पर पोहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री श्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा द्वारा प्रदेश व जिले के साथ-साथ क्षेत्रवासियों को बहुत-बहुत बधाई के साथ-साथ इस विजय उत्सव में अपने आपको दृढ़ संकल्पित करने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
उन्होंने कहा कि असत्य पर सत्य की विजय हमें अपने जीवन में सत्य पर चलने की प्रेरणा देता है। सत्य के पद पर चलना मुश्किल हो सकता है लेकिन यही मुश्किलें हमें अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देती हैं। भगवान राम का संपूर्ण जीवन हमें यही शिक्षा देता है जीवन के किसी भी क्षेत्र में अपने धर्म से हमें कभी विचलित नहीं मानव सेवा और सत्य का आचरण जीवन का परम लक्ष्य होना चाहिए। असत्य पर सत्य की और बुराई पर अच्छाई की जीत का यह पर्व .देश की गौरवशाली संस्कृति और हमारी धार्मिक विरासत का अनमोल उदाहरण है। हमें किसी भी स्थिति में सदमार्ग से विचलित नहीं होना और वैसे भी भारत देश त्योहारों का देश है। इसलिए यही त्यौहार हमें हमारे जीवन को अनुशासित रहने के लिए एक दिशा प्रदान करते हैं।
0 टिप्पणियाँ