प्रारंभिक तौर पर जिले के प्रत्येक विकासखंड के दो गौठानों में ग्रामीण औद्योगिक पार्क स्थापित किया जाएगा। इनमें बलौदा विकासखंड से जर्वे और महुदा गौठान, नवागढ़ विकासखंड से पेंड्री और पचेड़ा गौठान, अकलतरा विकासखंड से तिलई और किरारी गौठान, पामगढ़ विकासखंड से मुलमुला और लोहर्सी गौठान, बम्हनीडीह विकासखंड से गोविंदा और अफरीद गौठान का चयन किया गया है। इसी प्रकार सक्ती जिला अंतर्गत सक्ती विकासखंड से जेठा और नंदौरीखुर्द गौठान, डभरा विकासखंड से रेडा और पुटीडीह गौठान, मालखरौदा विकासखंड से चरौदा और सोनादुला गौठान तथा जैजैपुर विकासखंड से खजुरानी और भातमाहुल गौठान का चयन किया गया है।
0 टिप्पणियाँ