Music

BRACKING

Loading...

MP : ऐक साल बाद केस भोपाल में FSL रिपोर्ट में खुलासा, सुसाइड करने वाली लड़की के साथ हुआ था रेप

 भोपाल की बागसेवनिया इलाके में सालभर पहले सुसाइड करने वाली लड़की के साथ रेप हुआ था। इसका खुलासा एफएसएल की रिपोर्ट में हुआ है। पुलिस ने शनिवार को अज्ञात आरोपी के खिलाफ रेप, पाॅक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
बागसेवनिया थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि इलाके में रहने वाली 15 साल की किशोरी ने 8 अक्टूबर 2021 को घर में फांसी लगा ली थी। तब सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका था। पुलिस ने पीएम कराते समय स्लाइड प्रिजर्व कराई थी। शनिवार को एफएसएल की रिपोर्ट आई। रिपोर्ट में मानव शुक्राणु का खुलासा हुआ। इस पर केस दर्ज किया गया। टीआई चौकसे ने बताया कि आरोपी की पहचान के लिए संदिग्धों का डीएनए कराया जाएगा। डीएनए मैच होने के बाद ही आरोपी का खुलासा हो सकेगा।
यह था मामला
पुलिस के अनुसार 15 साल की लड़की बागसेवनिया स्थित एक मंदिर के सामने गली में रहती थी। वह चार बहनों में सबसे छोटी थी, जबकि उससे छोटा भाई है। दिल की बीमारी के कारण मां का करीब 14 साल पहले निधन हो चुका है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है और वह अपने परिवार के साथ अलग रहती है। किशोरी के अलावा उसकी बड़ी दो बहनें और छोटा भाई समेत पिता उसके साथ रहते थे।
8 अक्टूबर 2021 की सुबह पिता काम पर गए थे, जबकि बड़ी बहन इंदौर रिश्तेदारी में गई थी। घर पर किशोरी और उसकी दूसरी बहन थी। किशोरी के साथ दूसरी बहन ने खाना खाया और कॉलेज चली गई। भाई भी सुबह झांकी में चला गया। करीब साढ़े दस बजे भाई पहुंचा तो बहन फांसी लगा चुकी थी। भाई उसे परिचित की मदद से अस्पताल लेकर पहुंचा था, वहां डॉक्टर ने प्राथमिक जांच में ही उसे मृत घोषित कर दिया था।
पुलिस को संदेह था कि किशोरी के साथ संभवत: कुछ गलत हुआ है। लिहाजा पुलिस ने डॉक्टर से वैजाइनल स्लाइड बनकर जांच के लिए पहुंचा दी। एफएसएल रिपोर्ट मिलने पर पता चला कि किशोरी के साथ किसी ने दुष्कर्म किया था।v

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ