Music

BRACKING

Loading...

MP : सागर में सेना में भर्ती

 सागर में अग्निवीर सेना भर्ती रैली चल रही है। भर्ती रैली के दूसरे दिन ग्वालियर और निवाड़ी जिले के 4500 प्रतिभागी शामिल हुए। जबकि दोनों जिलों से 6200 से अधिक प्रतिभागियों ने आवेदन किया था। सेना में जाने के लिए युवाओं ने भर्ती प्रक्रिया के दौरान अपना हुनर दिखाया। शनिवार को वरिष्ठ अधिकारी ब्रिगेडियर दीपेंद्र मनराई, उप महानिदेशक ने भर्ती रैली स्थल का निरीक्षण किया। भर्ती रैली के तीसरे दिन रविवार को भिंड और पन्ना जिले के युवा शामिल होने के लिए सागर आएंगे।

कर्नल संतोष कुमार ने बताया कि रैली के दूसरे दिन मैदान गीला होने के कारण रैली स्थल की सड़क पर युवाओं की दौड़ आयोजित की गई। जिला प्रशासन और फौज के लगातार प्रयास करने के बाद भर्ती रैली स्थल का मैदान तैयार कराया गया है। अब कहीं भी जलभराव की स्थिति नहीं है। यदि बारिश नहीं होती है तो अब अभ्यार्थियों की दौड़ मैदान में ही कराई जाएगी। लेकिन यदि बारिश होगी तो अभ्यार्थियों को जानकारी देकर सड़क पर दौड़ कराई जाएगी। यदि अभ्यर्थी तैयार होते हैं तो मैदान में दौड़ कराई जाएगी।


                                                        भर्ती रैली में अपने नंबर का इंतजार करते हुए युवा।

भिंड के 4963 और पन्ना के 1247 युवा होंगे भर्ती में शामिल
अग्निवीर भर्ती रैली के तीसरे दिन रविवार को भिंड और पन्ना जिले के युवा भर्ती रैली में शामिल होंगे। इसमें भिंड जिले के 4963 और पन्ना जिले के 1274 कुल 6237 अभ्यार्थी हिस्सा लेंगे। भर्ती रैली में सेना के नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। यह रैली अन्य रैलियों से इसलिए खास है कि भारी बारिश के बाद भी यहां की व्यवस्थाएं दुरुस्त बनी हुई है। यहां भर्ती में शामिल होने आने वाले प्रतिभागियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं मुहैया कराई जा रही हैं। रैली स्थल पर डॉक्टर व एंबुलेंस तैनात हैं। रैली में सफल नहीं होने वाले युवाओं को वापस अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए किफायती दरों पर बसों की व्यवस्था भी कराई गई है। ताकि युवाओं को किसी प्रकार की परेशान न हो।

सेना में जाने अपना दम दिखाते हुए युवा।
भर्ती में शामिल होने ये दस्तावेज जरूरी
भर्ती रैली में शामिल होने वाले युवाओं को अपने साथ पांचवीं, आठवीं, दसवीं, 12वीं, आईटीआई की अंकसूची, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, एनसीसी परीक्षा का प्रमाण पत्र, खेलकूद का प्रमाण पत्र, 10 पासपोर्ट साइज की फोटो, शपथ पत्र साथ लेकर आना होगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ