खनिज साधन एवं श्रम मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने समस्त प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।
खनिज मंत्री श्री सिंह ने कहा कि आज के परिदृश्य में यह बात सत्य है कि जो मन से रावण को निकालेगा राम उसी के मन में विराजमान होंगे। उन्होंने कहा कि रावण यानी अंहकार और राम यानी ईश्वर, जो कि सच्चाई का प्रतीक है। यदि ईश्वर का साथ चाहिए तो मन से बुराई को निकालना होगा।
श्री सिंह ने कहा कि यह त्यौहार असत्य पर सत्य, बुराई पर अच्छाई, पाप पर पुण्य और रावण पर श्रीराम की विजय के प्रतीक का पर्व है। उन्होंने कहा कि कोविड के दो वर्ष त्यौहार के उत्साह में कमी का कारण बन गए थे। इस वर्ष पूरे देश में कल से कई शुभ कार्यों का आरंभ होगा।
0 टिप्पणियाँ