Music

BRACKING

Loading...

म.प्र.राज्य प्रवासी श्रमिक आयोग के सदस्य श्री रिछारिया 4 फरवरी को शिवपुरी में प्रवासी श्रमिक एवं उनके परिवारजन से संवाद करेंगे


शिवपुरी  म.प्र.राज्य प्रवासी श्रमिक आयोग के सदस्य श्री विनोद रिछारिया 4 फरवरी को शिवपुरी आएगें। शिवपुरी भ्रमण के दौरान कोरोना कार्यकाल एवं उसके पश्चात कार्य के लिए प्रवास पर गए श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों से विस्तृत चर्चा करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार म.प्र.राज्य प्रवासी श्रमिक आयोग के सदस्य श्री विनोद रिछारिया 4 फरवरी को प्रातः 11 बजे जिले से संबंधित प्रवासी श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों से संवाद करेंगे। संवाद के लिए आयोजित बैठक में स्थानीय स्तर पर विभिन्न श्रमिक संघों वनवासी श्रमिक, असंगठित श्रमिक, निर्माण श्रमिक, श्रम संगठन एवं प्रवासी श्रमिक सम्मिलित होंगे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ