Music

BRACKING

Loading...

कृषक गीता केवट एक प्रगतिशील कृषक



 
शिवपुरी, विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। हितग्राही भी अपनी कहानी सुना रहे हैं। जनपद पंचायत नरवर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गीता केवट ने खेती से किस प्रकार उनके परिवार को आर्थिक रूप से मजबूती मिली, इसके बारे में बताया।
विकासखण्ड नरवर के ग्राम करई निवासी कृषक गीता केवट ने बताया कि मेहनत मजदूरी करते हुए गरीबी में उन्होंने अपने परिवार का पालन पोषण किया है। मेरे द्वारा खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए कृषि अधिकारियों से जानकारी ली। मुझे खेती के संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं थी। कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा मुझे किस समय पर कौन सा बीज बोना है, कितना बोना है आदि की जानकारी सरलता से दी गई। पहले खेती करने के लिए रासायनिक खाद का अधिक उपयोग किया, जिससे भूमि की उत्पादक क्षमता भी प्रभावित हो रही थी। कृषि अधिकारियों से प्राप्त सलाह से मैंने जैविक खेती की शुरुआत की। जैविक खेती में उन्होंने मुझे बताया कि गाय के गोबर को खाद्य के रूप में उपयोग करो, इसके उपयोग से उत्पादन क्षमता तो बढ़ेगी ही और भूमि को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। कृषि विभाग से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के माध्यम से प्राप्त मदद भी मुझे दी जा रही है। इसका उपयोग भी खेती को उन्नतशील  बनाने में किया जा रहा है। गीता आज एक प्रगतिशील कृषक के रूप में आगे बढ़ रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ