जय भारत स्कूल बिर्रा में वर्षिकोत्सव के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्र-छात्राएं
बिर्रा:- बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत ग्राम बिर्रा में संचालित अग्रणी शिक्षण संस्थान जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल में दो दिवसीय "जय भारत उत्सव" का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम दिवस सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव कार्यक्रम एवं द्वितीय दिवस व्यापार मेला का आयोजन रखा गया था। प्रथम दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय मनोज पांडेय जी (प्रदेश उपाध्यक्ष , प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन , छत्तीसगढ़ ) एवं विशिष्ट अतिथि पी के महापात्र जी (फाउंडर जय भारत ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट छत्तीसगढ़), पं. गीता तिवारी जी ( सेवा निवृत्त शिक्षक), एस के तिवारी जी ( सेवा निवृत्त शिक्षक),श्रीमती पुनी सतनामी जी ( सहायक शिक्षिका स्वामी आत्मानंद स्कूल , बम्हनीडीह) ,श्री जितेन्द्र तिवारी जी ( मीडिया प्रभारी ) की उपस्थित रहे।
मां सरस्वती के तैल चित्र पर पूजा अर्चना करते अतिथिगणकार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर किया गया। तत्पश्चात सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधन में विद्यालय की सराहना की। मुख्य अतिथि माननीय मनोज पांडेय जी ने अपने उद्बोधन में कहा विद्यालय के छात्रों में इस कार्यक्रम को लेकर बच्चों में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है सभी बच्चे अनुशासित हैं एवं विद्यालय नवीन शिक्षा प्रणाली की ओर विकास कर रहा है, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पढ़ाई की दृष्टि से क्षेत्र मे अच्छे स्थान पर है , आगे भी यह विद्यालय उत्तरोत्तर विकास करता रहे यह हमारा आशीर्वाद है।
अतिथियों से बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर का अवार्ड प्राप्त करती छात्राप्रथम दिवस के इस कार्यक्रम में बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर का अवार्ड, कक्षा आठवीं से सौम्या कुमारी को , बेस्ट टीचर ऑफ द ईयर अवार्ड सुश्री हीरावती आदित्य को बेस्ट पेरेंट्स ऑफ द ईयर अवार्ड श्री रमेश खूंटे जी एवं उनके परिवार को चुना गया । कार्यक्रम में भारी संख्या में विद्यालय के सभी पालक गण शिक्षक गण छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
जय भारत उत्सव में उपस्थित भारी संख्या में पालक एवं ग्रामीणजय भारत उत्सव के द्वितीय दिवस बाल व्यापार मेला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के आर चंद्रा जी(फाउंडर संस्कार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट जैजैपुर), विशिष्ट अतिथि एस एल नपित जी (प्रिंसिपल संस्कार सेंट्रल स्कूल जैजैपुर ), एस के तिवारी जी (सेवानिवृत्त शिक्षक) , एफ एल साहू जी (नोडल ऑफिसर गवर्मेंट हायर सेकेंडरी स्कूल बिर्रा) , ए डी चंद्रा जी सेवा निवृत्त शिक्षक की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं सभी अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर किया गया सभी अतिथियों को तिलक बैच एवं शाल श्रीफल से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण, प्राचार्य एवं स्कूल संस्था प्रमुखकक्षा तीसरी के बालिकाओं द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया सर्वप्रथम कार्यक्रम का उद्बोधन में संस्था के संचालक एस एल चंद्रा जी ने बाल व्यापार मेला का उद्देश्य बच्चों में व्यवसायिक शिक्षा का विकास करना बताएं जिस प्रकार धीरे-धीरे नौकरियां खत्म होती जा रही हैं तो हमें स्वरोजगार की भी कितनी आवश्यकता है इस पर प्रकाश डाला साथ ही साथ आमदनी अर्जित करने के कौन-कौन से तरीके हैं यह उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया सभी मंचस्थ अतिथियों ने विद्यालय के इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के आर चंद्रा जी ने अपने बच्चों को अधिक से अधिक मेहनत कर और बार-बार प्रयास कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की अपील की है एवं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एस एल निपित जी ने इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन होना बहुत आवश्यक बताया ।
बाल व्यापार मेला में लगे भेलपुड़ी की दुकान जहां लोगों में जमकर की कबीले तारीफसभी अतिथियों द्वारा बाल व्यापार मेला का उद्घाटन फीता काटकर किया गया एवं सभी इंस्टाल में जाकर बच्चों द्वारा निर्मित ताजा लज्जतदार व्यंजनों एवं विभिन्न खाद्य पदार्थों का स्वाद चखा। सभी ने बच्चों के द्वारा निर्मित इन पकवानों को बहुत पसंद किया सभी बच्चों को आशीर्वाद दिए कि वे आने वाले भविष्य में अच्छे पदों पर सुशोभित हो या अच्छे व्यवसाय के मालिक बने।
बाल व्यापार मेला में बच्चों से खरीददारी करती मैडम







0 टिप्पणियाँ