Music

BRACKING

Loading...

शिक्षा ही हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाती है, विकास में चार चांद लगाती है-एम डी दीवान

अपनी प्रस्तुति देती छात्राएं

(शासकीय स्कूल तालदेवरी में वार्षिकोत्सव समारोह: छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम दी प्रस्तुति)

(शासकीय प्राथमिक शाला, शास. पूर्व माध्यमिक एवं शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल तालदेवरी में सयुक्त रूप से मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह)

बिर्रा-बुधवार को शासकीय प्राथमिक शाला, शास. पूर्व माध्यमिक एवं शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल तालदेवरी में सयुक्त रूप में बड़ी ही धूमधाम से वार्षिकोत्सव समारोह मनाया गया।

मां सरस्वती के चैल चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना करते अतिथि

       कार्यक्रम का शुभारंभ एम डी दीवान (विकासखंड शिक्षा अधिकारी) एवं विशिष्ट अतिथि गगन जयपुरिया जी (सभापति जिला पंचायत जांजगीर चांपा), राम बाई जोहन साहू जी (सरपंच ग्राम पंचायत तालदेवरी), एच.के. बेहार जी (बी.आर.सी. बम्हनीडीह), एफ.एल. साहू जी (प्राचार्य शा.उ.मा.वि.बिर्रा), बसंत चतुर्वेदी जी (प्राचार्य शा. हाई स्कूल पोडीशंकर), सुनील कुरे जी (प्राचार्य शा.डी.डी.एस.उ.मा.वि. बिर्रा ), शिव कुमार पटेल जी (प्राचार्य शा. हाई स्कूल करनौद ), रमेश मेहरा जी (प्राचार्य शा.उ.मा.वि. सेमरिया ), चरण सिंह खैरवार प्राचार्य की उपस्थिति में मां सरस्वती के चैल चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना कर वार्षिकोत्सव समारोह शुभारंभ किया गया।

पुरस्कृत की राशि देते हुए मुख्यातिथि

सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

       वार्षिकोत्सव समारोह के अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए। समारोह में भाग लेने वाले बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। आयोजित होने वाले वार्षिकोत्सव कार्यक्रमों में शासकीय स्कूल तालदेवरी के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढकर भाग लिया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियों से शमा बांध दिया। देशभक्ति गीतों के साथ छत्तीसगढ़ी गीतों पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।

पदोन्नत हुए शिक्षिका का सम्मान करते बीईओ

वार्षिकोत्सव समारोह पदोन्नत हुए शिक्षकों का हुआ सम्मान

सहायक शिक्षक के पद से शिक्षक पद पर पदोन्नत हुए शिक्षकों का वार्षिकोत्सव समारोह के अवसर पर सम्मान किया गया। जिसमें शिक्षिका उषा मधुकर, फूलबाई रात्रे, शिक्षक पारस आजाद का हुआ सम्मान।

वार्षिकोत्सव समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एम डी दीवान 

वार्षिकोत्सव समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एम डी दीवान ने कहा कि शिक्षा ही हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाती है, विकास में चार चांद लगाती है। मुख्यातिथि ने कहा आने वाले दिनों में परीक्षा होने वाली है, जिसकी अच्छा से तैयारी करने हेतु छात्र छात्राओं को प्रेरित किया। साथ ही प्रतिभाशाली छात्रों को चहुँमुखी उन्नति की दिशा में बढ़ने की प्रेरणा दी।

वार्षिकोत्सव समारोह को संबोधित करते हुए 
विशिष्ट अतिथि गगन जयपुरिया 

     विशिष्ट अतिथि गगन जयपुरिया ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा का गुणवत्ता बनाए रखना अध्यापकगणों का मुल कर्तव्य होना चाहिए, जिससे बच्चों में मानवीय गुणों का संचार होता है। इसी तरह बसंत चतुर्वेदी जी (प्राचार्य शा. हाई स्कूल पोडीशंकर) ने भी संबोधित किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों की प्रस्तुतियां देखती स्कूल छात्र छात्राएं एवं ग्रामीण 

इस अवसर पर चरण सिंह खैरवार (प्राचार्य शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल तालदेवरी), ओम प्रकाश पटेल (प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक तालदेवरी), मथुरा प्रसाद मधुकर (प्रधान पाठक प्राथमिक शाला तालदेवरी), पत्रकार एकांश पटेल, साहिल राज, राहुल साहू, गौरी बाई, प्रमोद कुमार,नेतराम खूंटे, छेदी लाल साहू, मुरारी थवाईत, हेमंत कश्यप,सुरेंद्र मनहर, शिवा साहू, चंद राम, कन्हैया लाल देवांगन सहित समस्त विद्यालय परिवार एवं ग्रामवारी भारी संख्या में उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ