Music

BRACKING

Loading...

शासकीय आईटीआई शिवपुरी में प्लेसमेंट ड्राइव 21 जून को



शिवपुरी,  शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) शिवपुरी में सुजुकी मोटर्स गुजरात प्राइवेट लिमि. द्वारा 21 जून को प्रातः 10 बजे से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा।
प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शिवपुरी ने बताया कि शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था शिवपुरी में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में 18 से 24 वर्षीय आयु के आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी भाग ले सकते है। इस प्लेसमेंट ड्राइव में वर्ष 2018 से 2023 तक के 50 प्रतिशत अंको के साथ आईटीआई उत्तीर्ण तथा 40 प्रतिशत अंको के साथ दसवीं उर्त्तीण आवेदक भाग ले सकते है। प्लेसमेंट ड्राइव में फिटर, एमएमवी, डीजल मैकेनिक, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रोनिक मैकेनिक, वायरमेन, शाीट मेटल, पीपीओ, ट्रैक्टर मैकेनिक से आईटीआई उत्तीर्ण पुरुष आवेदक भाग ले सकते है। आवेदन के लिए दसवीं, बारहवीं एवं आईटीआई की अंकसूची एवं पहचान पत्र आदि की छायाप्रतियां एवं पासपोर्ट साइज फोटो साथ में लाना अनिवार्य है। चयनित आवेदक का प्रारंभिक वेतनमान 21500 सीटीसी रहेगा। जिसमें इन हैण्ड 15200 रूपए, पीएफ, ईएसआई, कैंटीन, एपीपी एवं अन्य भत्ते रहेंगे। इसके साथ ही यूनिफोम, सेफ्टी शूज, जीपीए एवं मेडिकल इंश्योरेंस भी अन्य सुविधाओं में रहेंगे। अधिक जानकारी के लिए मो. 9997844111, 7990875595, 7017180883 पर संपर्क कर सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ