व्यय प्रेक्षक बालाथोटी सुनील कुमार 29 जून को शिवपुरी आएंगे
शुक्रवार, जून 28, 2024
शिवपुरी, लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत गुना-04 संसदीय क्षेत्र के लिए व्यय प्रेक्षक के रूप में नियुक्त भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी बालाथोटी सुनील कुमार 29 जून को शिवपुरी आएगें। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में व्यय प्रेक्षक के साथ अधिकारियों अथवा कर्मचारियों को विभिन्न कार्य संपादन हेतु दायित्व सौंपे गए है। व्यय प्रेक्षक बालाथोटी सुनील कुमार के लाइजनिंग अधिकारी के रूप में खनिज अधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा, कम्प्यूटर ऑपरेटर के रूप में अविनाश शर्मा एवं हेमंत खटीक तथा भृत्य परमाल सिंह परिहार, सुरेन्द्र कुमार श्रीवास रहेंगे। उक्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को व्यय प्रेक्षक व्यवस्था हेतु नियुक्त किया गया है।
एक टिप्पणी भेजें
0
टिप्पणियाँ
अपना हॉस्पिटल में कैंप
पोहरी
Dr द्वारका धाकड़
दर्रोनी तिराह सेंट चार्ल्स स्कूल के पास पोहरी रोड शिवपुरी
0 टिप्पणियाँ