Music

BRACKING

Loading...

स्कूल चलें हम कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में मनाया गया प्रवेशोत्सव


 दान एवं ज्ञान जितना खर्च करोगे उतना बढ़ेगा- विधायक प्रीतम सिंह लोधी



शिवपुरी  
स्कूल चले हम कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में प्रवेशोत्सव मनाया जा रहा है। उक्त तीन दिवसीय प्रवेशोत्सव के दौरान अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं, जो विद्यालयों के निरीक्षण के साथ-साथ छात्र-छात्राओं से संवाद के रूप में चर्चा करेंगे एवं उनकी समस्याओं को सुनेंगे। इसी क्रम में पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिछोर एवं मॉडल स्कूल सीएम राइज खनियांधाना में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के दौरान बच्चों, शिक्षक एवं अभिभावकों को प्रेरित करते हुए अपने अनुभव साझा किये।
विधायक प्रीतम सिंह ने शिक्षकों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि निश्चित मानिए दान और ज्ञान दो ऐसी चीज हैं जिन्हें जितना ज्यादा खर्च करोगे, उतना ही बढ़ेगी। उन्होंने बच्चों से कहा कि अपना लक्ष्य निर्धारित कर लो, जिस प्रकार अर्जुन को चिड़िया की केवल आंख दिखाई देती है, इस प्रकार आपको निर्धारित लक्ष्य दिखाई देना चाहिए। आप सभी बच्चे हमारे देश का भविष्य हो, आप सभी में से कोई डॉक्टर, तो कोई इंजीनियर तथा कोई आईएएस अधिकारी बनेगा जो हमारे राज्य तथा देश के बड़े-बड़े पदों पर जाकर देश की सेवा करेगा। उन्होनें कहा कि आप लोग जो भी संकल्प करेंगे कि हमे डॉक्टर बनना है तो आपको उसकी सफलता जब ही मिलेगी जब आप उस संकल्प पर मेहनत करोगे तो सफलता आपको अवश्य ही प्राप्त होगी। तात्पर्य है कि अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़े, मेरा लक्ष्य विधायक बनने का था। अंतत मेरे सेवा भाव को देखकर लोगों ने मुझे विधायक बना दिया।
इस मौके पर पीएम श्री क्रमांक-1 स्कूल खनियाधाना में पूर्व जनपद अध्यक्ष समाजसेवी प्रहलाद सिंह यादव, कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में पार्षद डॉ रितु चौधरी, बालक हायर सेकेंडरी स्कूल में मंडल अध्यक्ष सत्य प्रकाश भरदेलिया ने अपने अनुभव साझा किए। विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने अपने अनुभव साझा कर छात्रों को प्रेरणास्पद कहानी सुनाई और उनका उत्साहवर्धन किया। अनेक विद्यालयों में अतिथियों द्वारा बच्चों को उपहार भी वितरित किए। अध्यापकों ने बच्चों को तिलक लगा माला पहनाकर विद्यालय में प्रवेश कराया। छात्र-छात्राओं को शासन से मिलने वाली निशुल्क पाठ्य पुस्तक तथा गणवेश आदि का वितरण किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ