Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : घायल नीलगाय के बच्चे की उपचार के अभाव में मौत : नरवर में पशु चिकित्सक पर पोस्टमार्टम के एवज में पैसे मांगने का आरोप

 


शिवपुरी जिले के नरवर कस्बे में एक घायल नीलगाय के बच्चे की उपचार के अभाव में मौत हो गई। नरवर पशु चिकित्सालय के डॉक्टर पर आरोप हैं कि डॉक्टर के पास दो बार नीलगाय के बच्चे को ले जाया गया था। लेकिन उसका उपचार नहीं किया गया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीँ मौत के बाद नीलगाय के बच्चे के पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सालय वनकर्मी और सर्पमित्र लेकर पहुंचे थे। लेकिन डॉक्टर ने पीएम करने से साफ़ इनकार कर दिया और समय से पहले  पशु चिकित्सालय में ताला डालकर चले गए। 


नरवर के सर्पमित्र सलमान पठान ने बताया कि कुछ दिन पहले शेरगढ़ गांव के मुक्तिधाम के पास कई सियार नीलगाय के बच्चे को अपने जबड़े से जकड़े हुए थे। जैसे तैसे नीलगाय के बच्चे को सियारों के हमले से बचाया था। लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसकी सूचना वन विभाग को भी दे दी गई थी। इसके बाद नीलगाय के बच्चे को वह घर लाये थे और उसके जख्मों का उपचार भी शुरू कर दिया था। 

सर्पमित्र सलमान ने बताया कि दो वार वह नीलगाय के बच्चे को नरवर के पशु चिकित्सालय लेकर गए थे। लेकिन न ही उसका उपचार किया गया और ना ही उसे दवा दी गई। आज नीलगाय के बच्चे की मौत हो गई। नीलगाय के बच्चे को लेकर वनकर्मी अर्जुन शर्मा के साथ वह पोस्टमार्टम कराने के लिए दोपहर तीन बजे नरवर के पशु चिकित्सालय पहुंचे थे। लेकिन यहां मौजूद डॉक्टर ने पोस्टमार्टम करने के एवज में पैसों की मांग की गई। वह कुछ पैसे देने को तैयार भी थे। लेकिन ज्यादा पैसों की मांग की गई। जब पैसे नहीं दिए तो डॉक्टर समय से पहले पशु चिकित्सालय का ताला डालकर चले गए। सर्पमित्र सलमान ने  नरवर के पशु चिकित्सालय में लाये जाने वाले पशुओं के उपचार में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। 

इस मामले में  नरवर के पशु चिकित्सालय के पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी डॉ जी आर माहौर का कहना था कि नीलगाय के बच्चे के पोस्टमार्टम के संबंध में वनकर्मी और सर्पमित्र के पास फारेस्ट विभाग का पत्र नहीं था। इसके चलते पोस्टमार्टम नहीं किया गया था। उनकी रेंजर से बात हो चुकी हैं। वह चिकित्सालय पहुंचकर नीलगाय के बच्चे का पोस्टमार्टम करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ