शिवपुरी के मायापुर थाना क्षेत्र के बगरवारा गांव की एक नव विवाहिता की शिकायत के बाद थाने पहुंचे जेठ ने थाने से लौटने के बाद फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक का शव मायापुर थाना क्षेत्र के कड़ेसरा गांव की नदी के पास पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था। घटना रविवार के दोपहर की हैं। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी थी। लेकिन आज महिला के ससुरालियों ने उस पर मामला दर्ज करने की मांग की हैं।
नव विवाहिता ने लगाए थे जेठ व पति पर प्रताडना के आरोप -
जानकारी के मुताबिक़ बगरवारा गांव की एक नव विवाहिता ने बीते रोज अपने पति कपिल सेन और जेठ पवन सेन पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। मायापुर पुलिस ने नव विवाहिता के पति और जेठ को थाने बुलवाया था। लेकिन नव विवाहिता का पति फरार हो गया। वहीँ पवन सेन (28) रविवार की सुबह थाने पहुंच गया था। हालांकि यहां उसे न ही उसके भाई की पत्नी मिली और ना ही उसकी मुलाक़ात थाना प्रभारी नीतू सिंह से हो सकी। बताया गया हैं रविवार सुबह 9 बजे के लगभग पवन सेन थाने से निकल गया था। लेकिन 11 बजे उसकी लाश कड़ेसरा गांव की नदी के पास पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम शव का पोस्टमार्टम कराया था।
नागपुर की रहने बाली है नवविवाहिता, पति पर करा चुकी हैं रेप का केस दर्ज -
जानकारी के मुताबिक़ कपिल सेन मजदूरी करने महाराष्ट्र के नागपुर गया था। यहां उस पर एक युवती के परिजनों ने दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज नागपुर में करा दिया था। इसके बाद कपिल सेन ने उसी युवती से स्टांप पर अनुबंध के आधार पर शादी कर ली थी। बाद में कपिल उस युवती को अपने साथ नागपुर से अपने गांव बगरवारा ले आया था। पिछले एक साल से दोनों साथ रह रहे थे। लेकिन अब नव विवाहिता ने अपने पति सहित ससुरालियों पर प्रताड़ना के आरोप लगा दिए।
बालिग़ या नाबालिग पुष्टि नहीं, महिला पर परिजनों ने लगाए आरोप -
बता दें कि जिस युवती को कपिल सेन अपने साथ उसे पत्नी बनाकर लाया था। उसकी उम्र भी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी हैं। नवविवाहिता की शिकायत के बाद उसके जेठ ने फांसी लगा ली। इसका मुख्य कारण फिलहाल सामने नहीं आ सका हैं। नवविवाहिता के ससुरालियों ने भी महिला पर आरोप लगाते हुए उस पर मामला दर्ज करने की मांग की गई हैं। मायापुर थाना प्रभारी नीतू सिंह का कहना हैं कि महिला ने ससुरालियों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। महिला का कहना था कि उसके पति और ससुरालियों को समझाइश दी जाए या फिर उसे नागपुर भेजा जाए। मामला समझने और समझाइश के लिए पति और जेठ को थाने बुलाया था। थाने पर जेठ आया था। उससे बात नहीं हो पाई थी। यहां से जाने के कुछ घंटे बाद गांव के चौकीदार ने उसके फांसी लगाने की सूचना दी थी। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई हैं।
0 टिप्पणियाँ