Music

BRACKING

Loading...

MP NEWS : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल और राज्य मंत्री श्रीमती सिंह जल गंगा संवर्धन अभियान और


पंच-सरपंच सम्मेलन में शामिल हुए
सरकार पंचायतों को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है: मंत्री श्री पटेल


 पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने जल गंगा संवर्धन अभियान और पंच-सरपंच सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में चलाए जा रहे जल गंगा 

संवर्धन अभियान में पंचायतों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश नदियों की जन्मस्थली है और इनका संरक्षण हमारे साथ आने वाली पीढ़ियों की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने आह्वान किया कि छोटी नदियों और उनके जल स्रोतों को बचाने पर ध्यान दें। नदियों के उद्गम स्थलों को संरक्षित करेंतटों पर पौधे लगाएं और वृक्ष बनने तक उनकी देखरेख करें।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि राज्य सरकार पंचायतों को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। सभी ग्राम पंचायतों को अपने विकास की योजना स्वयं बनानी चाहिए। इसके लिए सरकार उनके साथ खड़ी है और विकास हेतु आवश्यक वित्तीय सहायता उपलब्ध करा रही है।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि पंचायतों को अब सशक्त और अधिकार-संपन्न बनाया जा रहा है। सरपंचों को 25 लाख रुपये तक के वित्तीय अधिकार दिए गए हैं। साथ ही अधोसंरचना विकास के लिए भी पर्याप्त राशि प्रदान की जा रही है। क्लस्टर स्तरीय पंचायतों में 45.50 लाख रुपये और अन्य पंचायतों में 37.50 लाख रुपये की लागत से पंचायत भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। सभी ग्राम पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से सामुदायिक भवन बनाए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों को न केवल अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना होगाबल्कि अपने कर्तव्यों का भी गंभीरता से निर्वहन करना होगा। जनहितैषी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक सहजता से पहुँचाना उनकी ज़िम्मेदारी है। पंचायतों के विकास में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी अनिवार्य है।

आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं पंचायतेंसशक्त पंचायतों से ही संभव है विकास : राज्य मंत्री श्रीमती सिंह

राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान हम सभी के जीवन से जुड़ा हुआ है और इसके लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए। विशेष रूप से जिन गाँवों में नदियों के उद्गम स्थल हैंउन्हें संरक्षित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि "जल ही जीवन है" और इसके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने पंचायत मंत्री द्वारा नदियों के संरक्षण के लिए उठाए गए कदमों को अनुकरणीय बताया और कहा कि यह अभियान दुर्गम क्षेत्रों में भी प्रभावी ढंग से संचालित हो रहा है। विधायक श्रीमती रीती पाठक ने अतिथियों का स्वागत किया और नदियों के संरक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी से सहभागिता की अपील की।

इस अवसर पर मंत्री श्री पटेल ने स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनकी सराहना की।

कार्यक्रम में धौहनी विधायक श्री कुंवर सिंह टेकामसिहावल विधायक श्री विश्वामित्र पाठकजिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंहउपाध्यक्ष श्रीमान सिंहजनपद अध्यक्ष श्रीमती श्यामवती सिंहश्रीमती सुनैना सिंह (मझौली)जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन सिंह (सीधी)जिला पंचायत सदस्य श्री प्रदीप शुक्लाश्री मनोज सिंहश्री कृष्णलाल पयासीश्रीमती पूजा सिंह कुशरामश्रीमती हीराबाई सिंहश्रीमती सरस्वती बहेलियाश्रीमती सुमन कोल सहित अनेक गणमान्य नागरिकजनपद सदस्य तथा पंच-सरपंच उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ