Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : दूसरी बार चोरों का धावा: जगतपुर मीट मार्केट की 12 से अधिक दुकानों के ताले तोड़े, नगदी और सामान चोरी

शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के जगतपुर चौराहा स्थित मीट मार्केट में अज्ञात चोरों ने एक बार फिर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। देर रात बदमाशों ने मीट मार्केट और सड़क किनारे रखी करीब एक दर्जन से अधिक दुकानों एवं गुमटियों के ताले तोड़ दिए। चोर दुकानों से कॉपर तार, नगदी, वेल्डिंग रॉड और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, चोरों ने इरशाद खान, वीरू खटीक, अरुण जाटव, मुन्ना मामू, वेल्डिंग का काम करने वाले नंदलाल, आसिफ शाह, सानू शाह सहित कई दुकानदारों की दुकानों को निशाना बनाया। पीड़ित दुकानदारों के मुताबिक चोर हजारों रुपये का सामान समेट ले गए। सुबह जब व्यापारी दुकानें खोलने पहुंचे तो ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था, जिसके बाद चोरी की जानकारी सामने आई।


दुकानदारों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी इसी मीट मार्केट और आसपास की गुमटियों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार हो रही वारदातों के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। 


घटना की सूचना मिलते ही कोलारस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ