Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : शिवपुरी में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत: ससुराल आए दामाद की सड़क हादसे में मौत, पारिवारिक विवाद के बाद व्यक्ति की मौत

शिवपुरी जिले में सोमवार को दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। सुरवाया थाना क्षेत्र में एनएच-27 पर हुए सड़क हादसे में ललितपुर निवासी 32 वर्षीय युवक की जान चली गई, जबकि भौंती कस्बे के 50 वर्षीय व्यक्ति की पारिवारिक विवाद के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

सुरवाया थाना क्षेत्र के एनएच-27 पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के उदयपुरा गांव निवासी 32 वर्षीय शिवाजी शौजीत बुंदेला की मौत हो गई। बताया गया है कि शिवाजी अपनी ससुराल ढबियाकला थाना सुरवाया आए हुए थे। सोमवार को वह अपने ससुर के साथ बाइक से शिवपुरी से वापस ढबियाकला लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने शिवाजी को मृत घोषित कर दिया। उनके ससुर का उपचार जारी है।

वहीं दूसरी घटना में भौंती कस्बे के रहने वाले 50 वर्षीय देवेंद्र कोली को सोमवार को मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार सोमवार सुबह उनका परिवार के एक सदस्य से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। कहासुनी के दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा और वह वहीं बैठ गए। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।


पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर शवों का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ