Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : सर्किल जेल शिवपुरी में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, बंदियों को कानूनी अधिकारों और योजनाओं की दी गई जानकारी

शिवपुरी, 20 जुलाई 2026/ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र प्रसाद सोनी के मार्गदर्शन में सर्किल जेल शिवपुरी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती रंजना चतुर्वेदी ने की।

शिविर में बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों, निशुल्क विधिक सहायता, विचाराधीन बंदी समीक्षा समिति (यूटीआरसी) योजना, जेल अपील, जेल लीगल एड क्लीनिक तथा नालसा की विभिन्न योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में दी गई। उन्हें बताया गया कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं पात्र व्यक्तियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है, ताकि प्रत्येक व्यक्ति को न्याय तक समान पहुंच मिल सके।


इस अवसर पर श्रीमती रंजना चतुर्वेदी ने सर्किल जेल का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही जेल में उपलब्ध सुविधाओं एवं विधिक सहायता व्यवस्था की भी समीक्षा की गई।


शिविर में जेलर श्री सिरोमणि पाण्डेय, डिफेंस काउंसिल स्टाफ से श्री पवन कुमार चंदेल, सुश्री नुपुर राठौर, जेल कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में बंदी उपस्थित रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य बंदियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें समय पर विधिक सहायता उपलब्ध कराना है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ