पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन में चोरी की मोटरसाइकिल को पुलिस थाना बैराड द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने के 10 घंटे के अंदर बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
फरियादी मनीष कुशवाह निवासी बार्ड क्रं. 05 भदेरा थाना बैराड़ ने रिपोर्ट की थी कि दिनांक 24.08.18 को मेरी मोटरसायकल को किसी अज्ञात चोर के द्वारा बैराड़ बाजार से चुरा ली है, सुचना पर थाना बैराड़ में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। दिनांक 25.08.18 को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगड़कर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 24.08.18 को थाना बैराड़ क्षेत्र से चोरी गई मोटरसायकल क्रं. डच्33 डठ 2435 को एक व्यक्ति चुराकर ले गया था और वह आज उसे कस्बे में लेकर आया है पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा तत्काल मुखबिर सूचना पर अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर को आदेशित किया कि तत्काल कार्यवाही कर सूचना से मुझे अवगत करावेें पर से अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं एस.डी.ओ.पी. पोहरी श्री दिनेश सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी बैराड़ श्री आलोक सिंह भदौरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम उनि. सुदर्शन कुमार सउनि हरिओम शर्मा, प्रआर. राजेन्द्र यादव, आर. मनीष कटारे, आर. ऋषिकेश एवं आर. अरमान के द्वारा कस्बे में वाहन चैकिंग शरू की गई, चैकिंग के दौरान नई अनाज मंडी बैराड़ के सामने चोरी गई मोटरसाईकल क्रं. डच्33 डठ 2435 आती दिखी उक्त मोटरसायकल को मय चालक धर्मवीर कुशवाह नि. गोपालपुर से जप्त किया गया। पुलिस द्वारा रिपोर्ट लिखाने के बाद मात्र 10 घंटे के भीतर ही बरामद कर लिया गया। उक्त आरोपी से पूछताछ में एक अन्य चोरी का भी खुलासा हुआ है जिसमे गत दिनों बैराड़ के बालक छात्रावास से चोरी गए 06 पंखे एवं विद्युत केबल करीब 60 फीट को भी उक्त आरोपी द्वारा चोरी करना कबुल किया, जिन्हें पुलिस थाना बैराड़ के द्वारा बरामद कर लिया है । सम्पूर्ण सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा उक्त पुलिस टीम को बधाई दी गई।
0 टिप्पणियाँ