दतिया। ब्रेकिंग।
जिला अस्पताल में इंजेक्शन लगने के बाद एक व्यक्ति की मौत और 25 लोगों की हालत बिगड़ने का मामला। जिला अस्पताल पहुंचे प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी। जिला अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों से की मुलाकात। अस्पताल की बदहाल व्यवस्था देख भड़के कांग्रेस नेता। CMHO प्रदीप उपाध्याय और सिविल सर्जन को लगाई फटकार।
कांग्रेस ने समूचे मामले की जुडिसियल जांच कराने और लापरवाह डा.एसएन शाक्य एवं नर्सों को निलम्बित करने की मांग। कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। इस दौरान युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुणाल चौधरी, कांग्रेस नेता राहुल राय, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नाहर सिंह यादव, पूर्व विधायक घनश्याम सिंह, कार्यकारी जिलाध्यक्ष सत्येंद्र खरे भी रहे मौजूद।
0 टिप्पणियाँ