Music

BRACKING

Loading...

मुकेश यादव हत्याकांड में फरार 30 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

दतिया। संवाददाता अमित कुमार साहू (मोनू) -----    -"   "मुकेश यादव हत्या काण्ड में फरार तीस हजार रुपए के इनामी बदमाश दिनेश गौतम को गोराघाट पुलिस ने अवैध बंदूक सहित गिरफ्तार कर लिया। गोराघाट पुलिस ने बडोनकला की डांग से तीस हजार रुपए के इनामी बदमाश दिनेश गौतम निवासी हिनौतिया को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है। आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते मुकेश यादव नामक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।  पकड़े गए बदमाश के ऊपर विभिन्न थानों में कई संगीन मामले भी दर्ज हैं। इनामी बदमाश दिनेश गौतम पूर्व में तीस हजार रुपए के इनामी बदमाश अनिल यादव रावरी गैंग का सक्रिय सदस्य भी रहा है। हत्याकाण्ड के बाद से दिनेश गौतम गैंग बनाने की फिराक में था।  पुलिस कप्तान मयंक अवस्थी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उपरोक्त बदमाश की गिरफ्तारी के सम्बंध में जानकारी दी एवं गोराघाट थाना प्रभारी रिपुदमन सिंह राजावत एवं पुलिस टीम को पुरुस्कृत करने की बात कहीं। इस दौरान ASP मंजीत सिंह चावला भी मौजूद रहे।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
सहायक उपनिरीक्षक राज कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक संजीव, आरक्षक शिवकुमार, रमन, जितेंद्र, पुष्पेंद्र, संजय, विवेक, शिवराम की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ