नई प्रशासनिक सर्जरी से जनसमस्याओं के समाधान में आई तेजी।।।।।
Sdm प्रदीप तोमर,sdop अमरनाथ वर्मा,थानाप्रभारी सतीश चौहान, तहसीलदार रामनिवास सिकरवार के रूप में योग्य अधिकारियों की नियुक्ति से प्रशासन पर बड़ा जनता का विस्वास।
नवीन dm शिल्पा गुप्ता और sp राजेश सिंह के मार्गदर्शन में कोलारस प्रशासन राजनीतिक दबाव मुक्त होकर कर रहा है काम।
कोलारस/विवेक व्यास //दिशा बदले तो दशा बदले।।।।
@--उपचुनाव के दौरान कोलारस में मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर मुख्य निर्वाचन आयोग में हुई शिकायत के वाद भोपाल से दिल्ली तक कोलारस का नाम सुर्खियों में आ गया।
इस शिकायत के चलते पूर्व dm तरुण राठी को भी जिले आए हटना पड़ा वही कोलारस sdm प्रजापति का भी स्थानांतरित कर दिया गया। इसके बाद राजस्व और पुलिस विभाग के मुख्य अधिकारी भी इधर उधर हुए हालकि उनकी बदली से निर्वाचन का कोई मामला नही था।
वर्तमान में सभी चारो बड़े अधिकारी नए चेहरे है योग्य और अनुभवी चहरे के रूप में उक्त अधिकारियों की पहचान है।
मुख्य बात यह है कि पुलिस और राजस्व में sdm और तहसीलदार पुलिस में sdop और ti का प्रशासनिक स्तर से काम करने का जो सामंजस्य होना चाहिए जिसके चलते जनसमस्याओं के समाधान को गति मिलती है वह अब दिखाई देने लगी है।
जनता के लिए ये सब पहलू हितकर है और प्रशासन पर जनता का विश्वास भी बढ़ता दिखाई दे रहा है।
मुख्य निर्वाचन कार्यालय में शिकायत होने के बाद कोई भी sdm और तहिसलदार यहां नियुक्ति को लेकर बैकफुट पर चले जाते थे किंतु sdm प्रदीप तोमर और तहिसलदार रामनिवास सिकरवार ने यहाँ कुर्शी पर वैठकर पूरे प्रशासन को टॉप टू बॉटम रिन्यू कर सर्जरी कर दीं है जिससे राजस्व के काम को स्थायित्व और गति मिली है। वही पुलिस में sdop अमरनाथ वर्मा और थाना प्रभारी सतीश चौहान की मेहनत और कार्यशैली से पुलिस प्रशासन के काम मे भी अमूलचूल परिवर्तन देखने को मिल रहे है। जनसुनवाई और 181 के प्रकरणों के समाधान को लेकर सभी अधिकारी पुरी तरह से गंभीर है।
वहीं जिला कलेक्टर शिल्पा गुप्ता और sp राजेश सिंह के नेतृत्व में अधीनस्त अमले को खासा बैकअप मिलने से राजनीतिक दवाब के विना सारा प्रशासन काम कर रहा है। पूर्व में प्रशासनिक अधिकारियों को लेकर जनता की यह शिकायत बनी रहती थी कि अधिकारी कार्यालय में नही मिलते किन्तु वर्तमान में जनता की समस्याओं की सुनवाई को अधिकारी पूरी तरह गंवीर है।
Sdm प्रदीप तोमर ने पदभार ग्रहण करते है निर्वाचन के काम को पूरी ताकत से गति प्रदान कर पूरे कार्यालय को ही नया रूप देकर उचित व्यस्थता की।
वही तहिसलदार रामनिवास शिकारवार ने आते के साथ ही ग्रामीण अंचल में राजस्व संवंधी समस्याओं के सामाधान के लिए गावं में चौपाल लगाने की नई पहल शुरू कर दी। राजस्व अमला भी उनके काम को लेकर खुश नजर आ रहा है। यदि प्रशासन इसी तरह काम करता रहा तो जनता को अपनी समस्या समाधन के लिए किसी राजनीतिक या दलाल की चौखट पर जाने की आवश्यकता नही पड़ेगी और प्रशासन और जनता के वीच विश्वास का नया संबंध स्थापित होगा।
0 टिप्पणियाँ