शिवपुरी -30.08.18
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन में अवैध कार्य करने वालों पर कार्यवाही लगातर जारी
पुलसि थाना कोतवाली के द्वारा जुए के फड़ पर कार्यवाही कर 06 को दबोचा
दिनांक 29.08.18 को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन में पुलिस थान कोतवाली द्वारा मुखबिर सूचना पर पुराने टोल टैक्स के पास साबुन मिल के पीछे शिवपुरी से आरोपी जगदीश पुत्र कम्मोद सिंह कुशवाह 32 साल, प्रमोद पुत्र जगदीश कुशवाह 32 साल, दीपक पुत्र मंगल कुशवाह 25 साल, कालू पुत्र जनवेद कुशवाह 20 साल, शैलेन्द्र पुत्र नारायण सिंह कुशवाह 34 साल, घनश्याम पुत्र प्रेम सिंह 23 सााल नि. गण ग्वालियर बायपास शिवपुरी के कब्जे से 01 ताश की गड्डी व 5100 रूपये जप्त कर आरोपियों को दबेचा गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस थाना मायापुर के द्वारा 02 स्थाई वारण्टी को दबोचा
थाना मायापुर द्वारा मुखबिर सूचना पर स्थाई वारण्टी भूरा पिता चार्ली सिंह यादव निवासी खड़ीचरा थाना मायापुर जिस पर 25-बी आम्र्स एक्ट के तहत माननीय न्यायालय में प्रकरण चल रहा था एवं स्थाई वारण्टी प्रमोद पिता रघुराज यादव उम्र 20 साल निवासी ग्राम पुरा थाना मायापुर जिस पर पिछले 02 साल से माननीय न्यायालय खनियाधाना में नकबजनी व चोरी का प्रकरण चल रहा था को थाना प्रभारी मायापुर उनि. अशोक बाबू शर्मा क नेत्रृत्व में पुलिस टीम सउनि अजय पटेल, प्रआर. महेश शर्मा, प्रआर. महेश मिश्रा, प्रआर. बृजेश अवस्थी, आर. धर्मेन्द्र के द्वारा दोनों स्थाई वारण्टियों को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय खनियाधाना शिवपुरी में पेश किया गया। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम को बधाई दी।
0 टिप्पणियाँ