Music

BRACKING

Loading...

स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार

03 स्थाई वारण्टी को दबोचा
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा स्थाई वारंटियों के खिलाफ जारी अभियान में एक कदम और बढ़ते हुये आज जिले में 03 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार करके 05 स्थाई वारंट तामील कराये गये।
थाना कोतवाली द्वारा प्र.क्र. 38/15 धारा 399,400,402 भादवि, 11,13 एमपीडीके एक्ट में जारी स्थाई वारंट के पालन में वारंटी गोविन्दा उर्फ गोविन्द पुत्र रतनलाल धाकड़ 24 साल नि. लुधावली शिवपुरी को गिरफ्तार किया गया।
थाना कोलारस द्वारा प्र.क्र. 54/09 धारा 304ए भादवि में जारी स्थाई वारंट के पालन में वारंटी रामलखन पुत्र मुन्नालाल कुशवाह 36 साल नि. लालौरखुर्द थाना सिविल लाइन जिला मुरैना को गिरफ्तार किया गया।
थाना मायापुर द्वारा प्र.क्र. 49/13 धारा 457,380 भादवि में जारी स्थाई वारंट के पालन में वारंटी शशि पुत्र रामनाथ यादव नि. ग्राम पुरा थाना मायापुर शिवपुरी को गिरफ्तार किया गया।
इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीमों को बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ