शिवपुरी - पुलिस द्वारा लम्बे समय से फरार चल रहे स्थाई वारण्टी को दबोचा
दिनांक 14.09.18 को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर के निर्देशन में जिले में चलाये जा रहे स्थाई वारण्टी धरपकड़ अभियान के तहत 05 स्थाई वारण्टियों को गिरफ्तार कर 08 स्थाई वारंट तामील कराये गये।
पुलिस थाना सुभाषपुरा के द्वारा पिछले 13 साल से फरार स्थाई वारण्टी
दबोचा
थाना सुभाषपुरा के द्वारा मुखबिर सूचना पर स्थाई वारण्टी गोकुल पुत्र दौलत सिह नि. बड़वाह जिला खरगौन जो कि पिछले 13 साल से दुर्घटना के प्रकरण में फरार चल रहा था जिसे पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस थाना पोहरी के द्वारा पिछले 06 साल से फरार 01 स्थाई वारण्टी दबोचा
पुलिस थाना पोहरी के द्वारा मुखबिर सूचना पर स्थाई वारण्टी धर्मेन्द्र पुत्र रामजीलाल राठौर 27 साल नि. कृष्णगंज लाल कोठी पोहरी जो कि पिछले 06 साल से दुर्घटना में मृत्यु के प्रकरण में फरार चल रहा था गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
पुलिस थाना सिरसौद के द्वारा पिछले 06 साल से फरार 01 स्थाई वारण्टी दबोचा
पुलिस थाना सिरसौद के द्वारा मुखबिर सूचना पर स्थाई वारण्टी कृष्ण कुमार पुत्र लक्ष्मीचन्द्र जाट नि. ग्राम किरौली थाना सिरसौद जो कि पिछले 06 साल से विद्युत प्रकरण में फरार चल रहा था गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
पुलिस थाना बैराड़ के द्वारा पिछले 06 साल से फरार 01 स्थाई वारण्टी दबोचा
पुलिस थाना बैराड़ के द्वारा मुखबिर सूचना पर स्थाई वारण्टी गोरे पुत्र लट्टू रावत 28 साल नि. माता का बीलबाड़ा जो कि पिछले 06 साल से विद्युत प्रकरण में फरार चल रहा था गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
पुलिस थाना सतनवाड़ा के द्वारा फरार 01 स्थाई वारण्टी दबोचा
पुलिस थाना सतनवाड़ा के द्वारा मुखबिर सूचना पर स्थाई वारण्टी मुकेश पुत्र बाबूलाल पाल नि. बजरंगगढ़ जिला गुना जो कि पिछले 01 साल से दुर्घटना के प्रकरण में फरार चल रहा था गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

0 टिप्पणियाँ