मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा के मार्गदर्शन में एवं जिला मलेरिया अधिकारी श्रीमती स्मृता नामदेव के निर्देशन में मलेरिया माह जून 2026 के अंतर्गत सोमवार को भोपाल जिले के दक्षिण पश्चिम क्षेत्र के विधायक श्री भगवानदास सबनानी द्वारा मलेरिया जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर जिला मलेरिया कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने जिले में मलेरिया प्रकरणों में आई कमी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला मलेरिया कार्यालय द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की तथा रोग नियंत्रण गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रेरित किया। मलेरिया रथ के शुभारंभ अवसर पर जिला मलेरिया कार्यालय की टीमएवं सभी जोन के सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
इसी क्रम में जिला मलेरिया कार्यालय की लैब में एलेन मेडिकल कॉलेज, भोपाल के एमबीबीएस इंटर्नशिप के छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम (NVBDCP) के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों को रोगों की पहचान, रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी गतिविधियों से अवगत कराया गया एवं मलेरिया, फाइलेरिया, माइक्रोस्कोपिक प्रशिक्षण लैब प्रभारी श्रीमती गीता लक्ष्मी श्रीमती अन्नपूर्णा श्री नीरज एवं दीपिका द्वाराप्रदाय किया गया। जनजातीय गरिमा उत्सव2026 के उपलक्ष्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गांधीनगर के वार्ड क्रमांक-1 स्थित गौंड बस्ती में प्रचार-प्रसार एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय आदिवासी समुदाय को मलेरिया एवं डेंगू के लक्षण, बचाव एवं रोकथाम के उपायों की जानकारी दी गई।
स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा बताया गया कि डेंगू एवं मलेरिया फैलाने वाले मच्छर स्वच्छ एवं ठहरे हुए पानी में पनपते हैं। अतः घर एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखें, पानी को एकत्र न होने दें, पानी की टंकियों को ढककर रखें, पूरे शरीर को ढकने वाले वस्त्र पहनें, मच्छरदानी का उपयोग करें तथा मच्छर भगाने वाले रिपेलेंट का प्रयोग करें। कार्यक्रम में संजीवनी क्लिनिक वार्ड 1 के मेडिकल ऑफिसर डॉ. अमित विश्वास,जिले सेव्हीबीडी सलाहकार श्रीमती रुचि सिलकारी, मलेरिया निरीक्षक श्रीमती उर्मिला सिंह, मलेरिया निरीक्षक श्री राम नारायण नाविक, मलेरिया निरीक्षक गांधीनगर श्री सतीश तिवारी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ