मध्य प्रदेश ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, प़देश में अतिवर्षा से नष्ट फसलों का सर्वे करा बीमा राशि का भुगतान शीघ़ किसानों को करें

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, प़देश में अतिवर्षा से नष्ट फसलों का सर्वे करा बीमा राशि का भुगतान शीघ़ किसानों को करें
शिवपुरी गुना शिवपुरी सांसद और प़देश सरकार में परिवर्तन के लिये सतत प़यत्न कर रहे कांग़ेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में अतिवर्षा से नष्ट हुई उड़द, सोयाबीन की फसलों से अन्नदाताओं को हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शीघ्र सर्वेक्षण करवाकर प्रभावित किसानों को फसल बीमा के भुगतान की मांग की। साथ ही पिछले वर्ष की बकाया फसल बीमा राशि उपलब्ध करवाने की मांग की .
शिवपुरी जिले के किसानों ने भी प़देश के मुख्यमंत्री से मांग की है कि कोलारस तहसील में और जिले की अन्य तहसीलों में उड़द मूंग की फसल नष्ट हो चुकी है, सोयाबीन पर भी असर है. किसान बीमा कंपनियों को कई सालों से किश्त का भुगतान कर रहा है, लेकिन उसको बीमा कंपनियों से फसल नष्ट होने पर भी कोई लाभ नहीं मिल रहा. पिछले साल भी फसल का नुकसान हुआ जिला सूखाग़स्त घोषित था फिर भी कहीं बीमा राशि पहुंची कहीं कंपनियां हड़प कर गईं.
0 टिप्पणियाँ