Music

BRACKING

Loading...

गंगानगर की मासूम को न्याय दिलाएं: शिवपुरी की सड़कों पर उतरा महिलाओं का आक्रोश, आरोपियों के लिए मांगी फांसी

 







राजस्थान के गंगानगर में 13 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म और नृशंस हत्या की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस दिल दहला देने वाली घटना के विरोध में शिवपुरी की महिलाएं सड़क पर उतर आई हैं। आक्रोशित महिलाओं ने शनिवार की दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है और सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


ज्ञापन के दौरान महिलाओं ने अपना गहरा दुख और रोष व्यक्त किया। उनका कहना है कि इस तरह की वीभत्स घटनाएं समाज के लिए शर्मनाक हैं और अपराधियों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि वे मासूमों को अपना शिकार बना रहे हैं। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने मांग की है कि ऐसे दरिंदों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए ताकि आने वाले समय में कोई भी अपराधी इस तरह का कुकृत्य करने का साहस न करे। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों से भी गुहार लगाई है कि वे इस मामले को गंभीरता से लें और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के साथ ही देश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस और कठोर कानून सुनिश्चित करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ