दतिया। ब्रेकिंग।
दतिया में मूसलाधार बारिश से निचली बस्तियों में बाढ़ जैसे हालात। उनाव रोड स्थित कॉलोनियों में जल भराव से नाराज नागरिकों ने लगाया जाम। झांसी बायपास पर जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ कर रहे नारेबाजी। शनिवार को पीताम्बरा पीठ आने वाले श्रधालुओ को हो रही परेशानी।
चक्का जाम खुलवाने पहुंचे यातायात प्रभारी गजेन्द्र कैन का नागरिकों ने किया घेराव। नागरिकों ने बस की छिनी चाबी। यातायात प्रभारी की समझाइश पर भी नहीं माने नागरिक। नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ है नागरिकों में आक्रोश। जाम लगने के बाद भी नहीं पहुंचे नगर पालिका अधिकारी।
0 टिप्पणियाँ