शिवपुरी ःडीपीसी पर गिरी गाज, गणवेश सत्यापन समिति से कलेक्टर ने हटाया शिवपुरी। सर्व शिक्षा अभियान के (जिला परियोजना समन्वयक) डीपीसी शिरोमणि दुबे को कलेक्टर शिल्पा गुप्ता ने स्कूलों में बंटने वाली गणवेश गुणवत्ता सत्यापन के लिए गठित समिति से आउट कर दिया है। डीपीसी पर इस कार्रवाई के पीछे उन पर आरोप लगाए गए हैं कि वह गणवेश वितरण कार्य में हस्ताक्षेप कर रहे हैं और मीडिया में बिना परीक्षण के भ्रामक जानकारी दे रहे हैं जिससे शासन की छवि धूमिल हो रही है। कलेक्टर के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है और अब गुणवत्त सत्यापन समिति में डीपीसी की जगह पर जिला शिक्षा अधिकारी को रखा गया है। बताया जाता है कि शिवपुरी जिले में सरकारी स्कूलों में बंटने वाली गणवेशों को लेकर कलेक्टर व डीपीसी में ठन गई है। अफसरों की आपसी लड़ाई के कारण गणवेश वितरण का यह मामला इन दिनों सुर्खियां बन गया है। सूत्रों ने बताया है कि डीपीसी से कलेक्टर का पिछले दिनों एक बैठक में भी सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण को लेकर विवाद हुआ था। तब डीपीसी बैठक छोड़कर चले गए थे। इसके बाद अभी हाल ही में दो अफसरों को यह विवाद एकाएक गणवेश निर्माण में कथित रूप से की जा रही गड़बड़ी के आरोप के बाद और बढ़ गया है।
Comments

0 टिप्पणियाँ