Music

BRACKING

Loading...

दाऊदी बोहरा समुदाय के 'आशरा मुबारक' में पहुंचे PM मोदी, शिवराज बोले- अपनो से प्यार, दूसरों की मदद करने वाला है बोहरा समाज


दाऊदी बोहरा समुदाय के 'आशरा मुबारक' में पहुंचे PM मोदी, शिवराज बोले- अपनो से प्यार, दूसरों की मदद करने वाला है बोहरा समाज

 

दाऊदी बोहरा समुदाय के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन से भेंट के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को यहां पहुंचें.

Updated : September 14, 2018 11:35 IST

बोहरा समाज के आशरा मुबारक में पीएम मोदी

इंदौर: दाऊदी बोहरा समुदाय के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन से भेंट के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को यहां पहुंचें. प्रधानमंत्री के दौरे के लिये सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. आज सुबह पीएम मोदी इंदौर पहुंचे, जहां पर सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनकी आगवानी की. इस मस्जिद में दाऊदी बोहरा समुदाय के धर्मगुरु के प्रवचन का नौ दिवसीय कार्यक्रम बुधवार से शुरू हुआ है. 



.

- पीएम मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि बोहरा समाज पूरे विश्व को भारत की ताकत से परिचय करा रहा है. दुनिया भर में बोहरा समाज फैला है. हमें अपने अतीत पर गर्व है, वर्तमान पर विश्वास है और उज्जवल भविश्व का संकल्प भी है. 

-पीएम मोदी ने कहा कि इमाम हुसैन के पवित्र संदेश को आपने अपने जीवन में उतारा है. यहां आना मेरा प्रेरणादायी है. 

प्रमोटेड: इन स्टोर्स

The Original Pop Sockets




अशरा मुबारक में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उज्जैन देश के सबसे शहरों में से एक है और इसमें दाऊदी बोहरा समाज का काफी महत्वपूर्ण योगदान हैं. अपनो से प्यार और दूसरों की मदद करने में आगे हैं दाऊदी बोहरा समाज. बोहरा समाज ने महिलाओं-बच्चों के लिए बहुत काम किया है. साथ ही इस समाज के लोगों ने इंदौर को साफ और स्वच्छ बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है. 

शिवराज सिंह ने कहा कि ऐसा अपने मुल्क से मुहब्बत करने वाला, दूसरों की मदद करने वाला और अनुशासित अगर कोई समाज है तो वह बोहरा समाज है. 
समुदाय के दुनियाभर में बसे हजारों लोग इस धार्मिक कार्यक्रम के लिये खास तौर पर इंदौर पहुंचे हैं. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिये अलग-अलग स्थानों पर पुलिस के 4,000 कर्मचारियों की तैनाती की गई है. कई चक्रों की सुरक्षा व्यवस्था के दौरान विशेष कैमरों से पल-पल की गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है. 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ