Music

BRACKING

Loading...

पवन भार्गव *सेंट चार्ल्स स्कूल में पढ़ने वाले 2 छात्रों को और हुआ डेंगू*

पवन भार्गव एंटी करप्शन न्यूज़ शिवपुरी 🔥

शहर के प्रतिष्ठित स्कूलों में गिना जाने वाला स्कूल आजकल डेंगू की चपेट में है यहां पढ़ने वाले छात्र अधिकांशत: डेंगू  जैसी खतरनाक जानलेवा बीमारी से ग्रसित है अभी हाल ही में वरिष्ठ अभिभाषक की पुत्री का डेंगू जैसी बीमारी के चलते निधन हो गया, लेकिन स्कूल प्रबंधन पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हुई।
जबकि सेंट चार्ल्स स्कूल में पढ़ने वाले दो बच्चे जिनका नाम हिमांशु शर्मा पुत्र अनिल शर्मा कक्षा 7th गौरी शर्मा पुत्री अनिल शर्मा कक्षा4th के छात्र हैं जिनको भी डेंगू हुआ है डेंगू बीमारी के चलते परिजन ग्वालियर के अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं।

*सेंट चार्ल्स स्कूल अपनी मनमर्जी की मोटी फीस वसूलने वाले स्कूलों में गिना जाता है* लेकिन स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति स्कूल प्रबंधन के पास कोई भी इंतजामात नहीं है ऐसे में बच्चों के अभिभावकगण भी अपने बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति काफी चिंतित है ,
*अभद्र भाषा शैली के लिए भी जाना जाता है सेंट चार्ल्स स्कूल*
सेंट चार्ल्स स्कूल मोटी फीस के अलावा स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों से  अभद्रता के मामले में भी सबसे आगे है अगर कभी बच्चों के माता पिता स्कूल प्रबंधन की खामियों के संबंध में अगर शिकायत करता है तो उनकी शिकायत को नजरअंदाज करते हुए बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है और बच्चों की टीसी काटने तक की धमकी दी जाती रही है अब ऐसे  में माता पिता अपने बच्चों के भविष्य को देखते हुए स्कूल प्रबंधन की मनमर्जी के आगे मौन साध लेते हैं।
अब देखना होगा की प्रशासन इन लापरवाह स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कोई ठोस  कार्यवाही करने का साहस जुटा पाएगा या  बच्चों की जान से खेलने वाले स्कूल संचालकों को  सिर्फ नोटिस जैसे कागजी  घोड़े दौड़ाकर अभयदान देगा ।

Anticorruption news Pavan Bhargava

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ