Music

BRACKING

Loading...

नशे में धुत मिले शिक्षक: शिवपुरी के लालपुर स्कूल का वीडियो वायरल होने पर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, शिक्षक निलंबित, 2 अतिथि शिक्षक हटेंगे

शिवपुरी। करैरा विकासखंड के ग्राम लालपुर स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षकों का नशे की हालत में अनुचित गतिविधियां करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जांच में शिक्षकीय गरिमा के विपरीत आचरण की पुष्टि होने पर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने माध्यमिक शिक्षक राकेश कुमार बाथम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही स्कूल में कार्यरत दो अतिथि शिक्षकों, सुदर्शन श्रीवास्तव और भूपेंद्र कौशल, को भी सेवा से पृथक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

4 अगस्त को वायरल हुआ था वीडियो यह पूरा मामला 4 अगस्त को उस समय उजागर हुआ, जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से प्रसारित हुआ। वीडियो में शिक्षक विद्यालय परिसर में नशे की हालत में आपत्तिजनक आचरण करते दिखाई दे रहे थे। मामला संज्ञान में आते ही जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) आकाश सिंह यादव ने तुरंत एक संयुक्त जांच टीम का गठन कर मौके पर भेजा।


जांच में सही पाया गया वायरल वीडियो जांच टीम ने अगले ही दिन लालपुर माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। टीम ने ग्रामीणों, विद्यार्थियों और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए। जांच रिपोर्ट में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पुष्टि हुई और संबंधित शिक्षकों का आचरण शिक्षकीय मर्यादा के विपरीत पाया गया।

ग्रामीणों ने सौंपा लिखित पंचनामा जांच के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और अभिभावक स्कूल परिसर में एकत्र हो गए। उन्होंने जांच टीम को लिखित पंचनामा सौंपकर तीनों शिक्षकों को तत्काल हटाने और सख्त दंडात्मक कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों व विद्यार्थियों का आरोप है कि शिक्षक पहले भी अक्सर इस तरह की हरकतों में लिप्त रहे हैं, जिससे स्कूल का शैक्षणिक माहौल खराब हो रहा था।

खनियांधाना रहेगा निलंबित शिक्षक का मुख्यालय जांच समिति और बीआरसीसी (BRCC) करैरा की रिपोर्ट प्रस्तुत होने के बाद कलेक्टर ने निलंबन के आदेश जारी किए। निलंबन अवधि के दौरान निलंबित माध्यमिक शिक्षक राकेश कुमार बाथम का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, खनियांधाना तय किया गया है। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी ने बीईओ (BEO) करैरा को दोनों अतिथि शिक्षकों को पद से हटाने की अग्रिम कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ