Music

BRACKING

Loading...

दबंगों ने पति-पत्नी पर किया जानलेवा हमला, पैर तोड़ा; मासूमों को पलंग से फेंका, एसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता

शिवपुरी। फतेहपुर निवासी एक पीड़ित महिला ने अपने पति और दो मासूम बच्चों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने क्षेत्र के दबंगों पर बेवजह घर में घुसकर बेरहमी से मारपीट करने, पैर फ्रैक्चर करने, बच्चों के साथ धक्का-मुक्की करने और जान से मारने व झूठे केस में फंसाने की धमकियां देने का गंभीर आरोप लगाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फतेहपुर (शिवपुरी) निवासी कल्पना ओझा (23 वर्ष) पत्नी राजा ओझा (21 वर्ष) गुरुवार को अपने बच्चों को गोद में लेकर एसपी ऑफिस पहुंचीं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में बताया कि संजू कुशवाह, मनोज कुशवाह, कुलदीप कुशवाह और केश कुशवाह नाम के व्यक्तियों ने उनके और उनके पति के साथ बिना किसी बात के गाली-गलौज करते हुए गंभीर मारपीट की।

पति का पैर तोड़ा, मासूम बच्चों के साथ की बर्बरता

पीड़िता कल्पना ने बताया कि आरोपियों ने उनके पति राजा ओझा के साथ इतनी बेरहमी से मारपीट की कि उनका पैर फ्रैक्चर हो गया। इसके अलावा, मारपीट के दौरान दबंगों ने उनकी 9 साल की बच्ची पीयू और महज 8 माह के मासूम बच्चे को पलंग से उठाकर नीचे फेंक दिया और धक्का-मुक्की की। बीच-बचाव करने आए पीड़िता के भाई आकाश ओझा और पड़ोसी निहाल ठाकुर के साथ भी आरोपियों ने झूमा-झटकी कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

रंजिश में दिया वारदात को अंजाम

पीड़िता के अनुसार, पूर्व में अरविंद ओझा के साथ हुए एक विवाद में उनके पति राजा ओझा ने बीच-बचाव किया था। इसी रंजिश को लेकर आरोपी उन्हें लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। कोतवाली थाना पुलिस द्वारा इस संबंध में अपराध क्रमांक 0589/2026 के तहत धारा 296, 115(2), 351(3), 3/5 के तहत प्रकरण तो दर्ज किया गया है, लेकिन इसके बावजूद आरोपी लगातार जान से मारने और झूठे छेड़खानी के केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।

सख्त कार्यवाही और सुरक्षा की मांग

पीड़िता ने बताया कि मारपीट में उन्हें हथेली, सिर, छाती और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। आरोपियों के खौफ के कारण उनका परिवार 24 घंटे भय के साए में जीने को मजबूर है और उनका बाहर निकलना भी दूभर हो गया है। पीड़िता ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले में गंभीर धाराएं बढ़ाने, आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने तथा उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ