Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी विधायक का शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बडा गॉव , रायश्री, बिलोकलां एवं कुश्यारा में कार्यकर्ताओं से गहन चर्चा


शिवपुरी (मध्‍यप्रदेश)  शिवपुरी। विधानसभा क्षेत्र में शिवपुरी विधायक श्रीमती यशोधरा राजे सिधिंया जी का आज ग्राम बडा गॉव,रायश्री, बिलोकलां एवं कुश्‍यारा में ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चुनाव सबंधी चर्चा न करते हुये एक परिवार के मुखिया के रूप में ग्राम बडा गॉव, रायश्री, बिलोकलां और कुश्‍यारा पहुची और अपने सभी ग्रामीणजनों से गहन चर्चा की जिसमें बडी संख्‍या में ग्रामीण बुजुर्ग और महिला कार्यकर्ताओं के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के सैकडो लोग उपस्थित थे बडे ही जोर शोर से ग्रामीण कार्यकर्ताओं ने श्रीमती यशोधरा राजे सिधिंया जी का स्‍वागत किया ।

धर्मवीर रावत, बालकिशन रावत,पन्‍ना रावत, दिनेश रावत मंडल अध्‍यक्ष, जितेन्‍द्र रावत कार्यालय मंत्री,हरपाल रावत उपाध्‍यक्ष मोहनसिंह परिहार, मदन शर्मा, भरत रावत,अमरसिंह परिहार और छिददा जाटव,जीवन जाटव, मांगीलाल रावत आदि कई भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में उपस्थित थे ।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ