Music

BRACKING

Loading...

कोच रवि शास्त्री का बयान- मुश्किल है एमएस धौनी होना, टीम में पूजे जाते हैं माही LiveHindustan 18 Jan. 2019 22:58 भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहना है कि टीम इंडिया में महेंद्र सिंह धौनी की जगह कोई और नहीं ले सकता। इसलिए जब तक धौनी क्रिकेट खेल रहे हैं हर हिंदुस्तानी को उनके खेल का लुत्फ उठाना चाहिए। Ravi Shastri with MS Dhoni.jpg भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहना है कि टीम इंडिया में महेंद्र सिंह धौनी की जगह कोई और नहीं ले सकता। इसलिए जब तक धौनी क्रिकेट खेल रहे हैं हर हिंदुस्तानी को उनके खेल का लुत्फ उठाना चाहिए। शास्त्री ने कहा कि धौनी जैसे खिलाड़ी दशकों में एक बार पैदा होते हैं। इंग्लैंड के अखबार 'द डेली टेलीग्राफ' के लिए माइकल वॉन को दिए गए साक्षात्कार में रवि शास्त्री ने कहा, 'आप उन्हें बदल नहीं सकते। उन जैसे खिलाड़ी 30-40 साल में एक बार आते हैं। यही मैं भारतीयों से कहता हूं कि जब तक वह हैं उनके खेल का आनंद लो। जब वह चले जाएंगे तो एक बड़ा खालीपन होगा जिसे भरना मुश्किल होगा। मैं जानता हूं कि ऋषभ पंत हैं, लेकिन इतने लंबे समय तक खेल का दूत बनकर रहना शानदार है।' 'टीम में पूजे जाते हैं महेंद्र सिंह धौनी' बीते कुछ वर्षों से धौनी के टीम में बने रहने पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। धौनी ने हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में लगातार तीन अर्धशतक जड़ अपने आलोचकों को करार जबाव दिया है। उनकी पारियों के दम पर ही भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में द्विपक्षीय वनडे सीरीज में मात दी है। धौनी इसी साल इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप टीम का अहम हिस्सा माने जा रहे हैं। शास्त्री ने कहा विकेट के पीछे से उनका योगदान शानदार रहता है। कोच के मुताबिक, 'ऐसा इसलिए क्योंकि वह सही कोण से चीजें देखते हैं। वह टीम में पूजे जाते हैं। यह पूरी टीम उनके द्वारा बनाई हुई है क्योंकि वह बहुत लंबे समय तक टीम के कप्तान रहे हैं। ड्रेसिंग रूम में इस तरह का अनुभव और सम्मान होना बड़ी बात है।'

कोच रवि शास्त्री का बयान- मुश्किल है एमएस धौनी होना, टीम में पूजे जाते हैं माही
LiveHindustan 18 Jan. 2019 22:58
भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहना है कि टीम इंडिया में महेंद्र सिंह धौनी की जगह कोई और नहीं ले सकता। इसलिए जब तक धौनी क्रिकेट खेल रहे हैं हर हिंदुस्तानी को उनके खेल का लुत्फ उठाना चाहिए।

Ravi Shastri with MS Dhoni.jpg

भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहना है कि टीम इंडिया में महेंद्र सिंह धौनी की जगह कोई और नहीं ले सकता। इसलिए जब तक धौनी क्रिकेट खेल रहे हैं हर हिंदुस्तानी को उनके खेल का लुत्फ उठाना चाहिए। शास्त्री ने कहा कि धौनी जैसे खिलाड़ी दशकों में एक बार पैदा होते हैं। इंग्लैंड के अखबार 'द डेली टेलीग्राफ' के लिए माइकल वॉन को दिए गए साक्षात्कार में रवि शास्त्री ने कहा, 'आप उन्हें बदल नहीं सकते। उन जैसे खिलाड़ी 30-40 साल में एक बार आते हैं। यही मैं भारतीयों से कहता हूं कि जब तक वह हैं उनके खेल का आनंद लो। जब वह चले जाएंगे तो एक बड़ा खालीपन होगा जिसे भरना मुश्किल होगा। मैं जानता हूं कि ऋषभ पंत हैं, लेकिन इतने लंबे समय तक खेल का दूत बनकर रहना शानदार है।'

'टीम में पूजे जाते हैं महेंद्र सिंह धौनी'
बीते कुछ वर्षों से धौनी के टीम में बने रहने पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। धौनी ने हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में लगातार तीन अर्धशतक जड़ अपने आलोचकों को करार जबाव दिया है। उनकी पारियों के दम पर ही भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में द्विपक्षीय वनडे सीरीज में मात दी है। धौनी इसी साल इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप टीम का अहम हिस्सा माने जा रहे हैं। शास्त्री ने कहा विकेट के पीछे से उनका योगदान शानदार रहता है। कोच के मुताबिक, 'ऐसा इसलिए क्योंकि वह सही कोण से चीजें देखते हैं। वह टीम में पूजे जाते हैं। यह पूरी टीम उनके द्वारा बनाई हुई है क्योंकि वह बहुत लंबे समय तक टीम के कप्तान रहे हैं। ड्रेसिंग रूम में इस तरह का अनुभव और सम्मान होना बड़ी बात है।'

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ