Music

BRACKING

Loading...

राष्ट्रीय युवा कोर्प के लिए आवेदन 03 मार्च तक आमंत्रित


राष्ट्रीय युवा कोर्प के लिए आवेदन 03 मार्च तक आमंत्रित

शिवपुरी, 22 फरवरी 2019/ युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय युवा कोर्प योजनांतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में नेहरू युवा केन्द्र की गतिविधियों के संचालन एवं केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार व सफल क्रियान्वयन हेतु एनवायव्ही स्वयंसेवकों का जिले के समस्त विकासखण्डों में एक वर्ष की कार्य अवधि के लिए किया जाना है। इच्छुक आवेदक ऑनलाईन के लिए बेवसाइट ूूण्दलोण्वतह पर जाकर एवं ऑफलाईन आवेदन के लिए अनाज मण्डी के पास स्थित नेहरू युवा केन्द्र कार्यालय में जमा कर सकते है। आवेदन की अंतिम तिथि 03 मार्च 2019 रहेगी।
जिला युवा समन्वयक श्री एस.एन.जयन्त से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदनकर्ता की आयु 01 अप्रैल 2018 को 18 वर्ष से 29 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता कम से कम 10वीं पास एवं आवेदक जिस विकासखण्ड से आवेदन कर रहा है वहां का मूल निवास होना अनिवार्य है। आवेदनकर्ता नियमित रूप से अध्ययनरत/छात्र नहीं होना चाहिए। चयनित उम्मीदवार को 5 हजार रूपए प्रतिमाह मानदेय प्रदाय किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ